स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर राष्ट्रपति गैलेंट्री मेडल की घोषणा: अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर करने वाले अधिकारी का होगा सम्मान

Update: 2024-08-14 04:23 GMT

राष्ट्रपति गैलेंट्री मेडल की घोषणा

President Gallantry Medal Announced : स्वतंत्रता दिवस, 2024 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा (एचजी एंड सीडी) और सुधार सेवाओं के कुल 1037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। एमएचए (गृह मंत्रालय) राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम का एनकाउंटर करने वाले STF डिप्टी एसपी को गेलेंट्री अवार्ड दिया जाएगा और अन्य अधिकारियों का भी सम्मान किया जाएगा।

राष्ट्रपति गैलंट्री मेडल की सूची में सबसे प्रमुख नाम उत्तरप्रदेश एसटीएफ के डिप्टी एसपी विमल कुमार सिंह का है। इन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम का एंकाउंटर किया था। असद और उसका साथी गुलाम उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपी थे। एनकाउंटर में शामिल यूपी एसटीएफ के 6 अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारियों समेत 17 को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।

बता दें कि, झांसी में 13 अप्रैल 2023 को 5 लाख के इनामी असद और मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में ढेर करने वाली एसटीएफ टीम के 6 सदस्यों को राष्ट्रपति का वीरता पदक मिला है। Co नवेंदु सिंह और विमल कुमार सिंह की टीम समेत यूपी पुलिस के 17 जांबाजो सम्मानित होंगे। 

इन्हें भी मिलेगा सम्मान :

विशिष्ट सेवा पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

सुवेंद्र कुमार भगत, अतिरिक्त महानिदेशक

कल्पना सक्सेना, उप महानिरीक्षक, उत्तर प्रदेश

सुगंधा उपाध्याय, निरीक्षक, उत्तर प्रदेश

रामवीर सिंह, उप निरीक्षक, उत्तर प्रदेश

होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा

विनोद कुमार यादव, ब्लॉक आयोजक/जूनियर प्रशिक्षक, उत्तर प्रदेश

विनय कुमार मिश्रा, मंडल कमांडेंट, उत्तर प्रदेश

घनश्याम चतुर्वेदी, मंडल कमांडेंट, उत्तर प्रदेश

 

 

 

 

Tags:    

Similar News