Richest and Poorest States of India: ये हैं भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्य…

Update: 2024-09-19 09:02 GMT
ये हैं भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्य…
  • whatsapp icon

प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट के अनुसार 2023- 24 में भारत के सबसे अमीर और गरीब राज्‍यों की सूची सामने आई है। प्रति व्यक्ति आय यानि पर कैपिटा इनकम के मामले में भारत के सबसे अमीर राज्यों में द‍िल्‍ली, तेलंगाना और कर्नाटक शामिल हैं, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश सबसे निचले पायदान पर हैं।

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों ने पर्याप्त आर्थिक प्रगति का अनुभव किया है, जो सामूहिक रूप से भारत की GDP में 30% का योगदान दे रहे हैं। पूरी लिस्‍ट की बात की जाए तो पर कैपिटा इनकम के हिसाब से भारत के सबसे अमीर और गरीब राज्‍यों अलग अलग करके भी देखा जा सकता है।

प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से सबसे अमीर राज्य

प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) द्वारा 18 सितंबर, 2024 को जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय औसत के प्रतिशत के रूप में प्रति व्यक्ति आय के आधार पर भारत के पाँच सबसे अमीर राज्य ये हैं:

1. द‍िल्‍ली : (250.8 फीसदी)

2. तेलंगाना : (193.6 फीसदी )

3. कर्नाटक : (180.7 फीसदी)

4. हर‍ियाणा : (176.8 प्रतिशत )

5. तम‍िलनाडु : (171.1 प्रत‍िशत )


2014 में गठित भारत का सबसे युवा राज्य तेलंगाना सबसे अमीर राज्यों में से एक बनकर उभरा है। दिल्ली और हरियाणा ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय भी बाकी राज्‍यों की तुलना में सबसे अधिक है।

प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से सबसे गरीब राज्य

उत्तर प्रदेश और बिहार, सबसे अधिक आबादी वाले राज्य होने के बावजूद, राष्ट्रीय औसत के क्रमशः 50.8% और 32.8% के साथ सबसे कम प्रति व्यक्ति आय रखते हैं।

1. ब‍िहार (32.8 फीसदी)

2. झारखंड (57.2 फीसदी)

3. उत्‍तर प्रदेश (50.8 प्रत‍िशत )

4. मण‍िपुर (66 फीसदी )

5. असम (73.7 प्रतिशत )

भारत की जीडीपी में राज्‍यों का योगदान

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के पाँच दक्षिणी राज्य सामूहिक रूप से मार्च 2024 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 30% का योगदान देते हैं। वहीं महाराष्ट्र भारत के सकल घरेलू उत्पाद में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना हुआ है, लेकिन हाल के वर्षों में इसका हिस्सा 15% से घटकर 13.3% रह गया है।


पश्चिम बंगाल, जो 1960-61 में सकल घरेलू उत्पाद में 10.5% का योगदान देने वाला एक प्रमुख योगदानकर्ता था, में लगातार गिरावट देखी गई है और यह वर्तमान में केवल 5.6% रह गया है। इसकी प्रति व्यक्ति आय भी राष्ट्रीय औसत के 127.5% से घटकर 83.7% हो गई है, जो राजस्थान और ओडिशा जैसे राज्यों से पीछे है।

उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे सबसे गरीब राज्यों का भारत की जीडीपी में कम योगदान होते देखा गया है, उत्तर प्रदेश का हिस्सा 1960-61 में 14% से गिरकर 9.5% हो गया है और बिहार तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के बावजूद भी देश की जीडीपी में केवल 4.3% योगदान दे रहा है

Tags:    

Similar News