Stock Market Updates: मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76 हजार तो निफ्टी 30 हजार नीचे उतरा

आज मंगलवार को सेंसेक्स जहां लगभग 61.59 अंक यानी 0.08 फीसदी गिरावट के बाद करीब 75,935.27 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 29 अंक यानी 0.13 फीसदी कमजोर होकर करीब 22,930.50 अंक पर खुला।;

Update: 2025-02-18 04:48 GMT

Stock Market Updates 18 Febuary 2025: आज सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आज की सुबह फिर शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए मिलजुला संकेत मिल रहा है। शेयर बाजार मामूली लाल निशान में झुका हुआ खुला। भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को सेंसेक्स जहां लगभग 61.59 अंक यानी 0.08 फीसदी गिरावट के बाद करीब 75,935.27 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 29 अंक यानी 0.13 फीसदी कमजोर होकर करीब 22,930.50 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से ही स्टॉक मार्केट गिरावट थी। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार लाल निशान में ही रिकवर कर रहा था। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 57.60 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरकर करीब 75,939.26 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 39.55 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरावट के साथ करीब 22,919.95 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी? 

मंगलवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 09 में तेजी तो 21 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 09 में तेजी तो 41 में गिरावट चल रही है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के शेयर सबसे गिरावट में है। Bharti Airtel, Tech Mahindra, Apollo Hospitals, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Tata Steel, NTPC, ONGC, JSW Steel, Bajaj Finserv निफ्टी के टॉप लूजर हैं।

कल तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

बीते दिन 17 फरवरी सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सोमवार की शाम सेंसेक्स 57 अंकों की तेजी के बाद 75,996 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 30 अंक की तेजी के बाद 29,959 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 20 में तेजी तो 10 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी तो 16 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Tags:    

Similar News