Stock Market Updates: शेयर बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 78,000 के करीब तो निफ्टी में इतने अंकों की तेजी
मंगलवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 29 में तेजी तो 01 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी तो 03 में गिरावट चल रही है।;
Stock Market Updates 04 Febuary 2025: 04 फरवरी को शेयर बाजार हरियाली वापस आ गई है। सुबह से ही बाजार रिकवरी कर रहा है। एशियाई बाजार में भी तेज़ी दिखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को सेंसेक्स जहां लगभग 399.51 अंक यानी 0.52 फीसदी तेजी के बाद करीब 77,586.25 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 142.40 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के बाद करीब 23,503.45 अंक पर खुला।
यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट
बाजार खुलने के बाद से ही स्टॉक मार्केट हरे निशान पर कारोबार कर रहा है, उसके बाद से ही तेजी से बढ़त दिख रही है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 715.63 अंक यानी 0.93 फीसदी तेजी के साथ करीब 77,902.37 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 201.95 अंक यानी 0.86 फीसदी बढ़त के साथ करीब 23,563.00 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।
इन शेयरों में दिखी तेजी
मंगलवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 29 में तेजी तो 01 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी तो 03 में गिरावट चल रही है। मंगलवार को मेटल सेक्टर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के सभी शेयर तेजी में चल रही है। ऑटो सेक्टर में भी तेजी दिख रही है।
सोमवार को कैसा था शेयर बाजार
सोमवार को सुबह से ही शेयर बाजार मंदी दिखी। सोमवार शाम सेंसेक्स 319 अंकों की गिरावट के बाद 77,186 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी 121 अंक की गिरावट के बाद 23,361 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 19 शेयर में गिरावट तो 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 35 में गिरावट तो 15 में तेजी दिख रही है।