Stock Market Updates: लाल निशान में भारतीय शेयर बाजार , सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक तो निफ्टी में इतने अंकों की गिरावट
Stock Market Updates 10 Febuary 2025: आज सप्ताह के पहले वर्किंग डे सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। एक बार फिर बाजार लाल निशान में खुला। एशियाई और अमेरिकी बाजार में भी मामूली गिरावट दिख रही है। भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स जहां लगभग 278.36 अंक यानी 0.36 फीसदी कमजोर होने के बाद करीब 77,581.83 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 85.65 अंक यानी 0.36 फीसदी गिरने के बाद करीब 23,474.30 अंक पर खुला।
यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट
बाजार खुलने के बाद से ही स्टॉक मार्केट रेड सिग्नल में कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 341.83 अंक यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ करीब 77,518.36 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 109.80 अंक यानी 0.47 फीसदी गिरावट के साथ करीब 23,450.15 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।
इन शेयरों में दिखी तेजी
सोमवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 09 में तेजी तो 21 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी तो 30 में गिरावट चल रही है। आज IT, एनर्जी और मेटल शेयर्स ज्यादा गिरावट दिख रही है। टाटा स्टील के शेयर में भी करीब 3 फीसदी गिरावट दिख रही है।
शुक्रवार को भी लाल निशान में बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान में जाकर बंद हुआ था। शुक्रवार शाम सेंसेक्स 197 अंकों की गिरावट के बाद 77,860 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 43 अंक की गिरावट के बाद 23,559 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।