Karwa Chauth Vrat: बॉलीवुड पर चढ़ा करवा चौथ का रंग, अनिल कपूर के घर इन एक्ट्रेसेज ने की पूजा, देखें तस्वीरें

एक्टर अनिल कपूर के घर रखी गई करवा चौथ की पूजा में एक से बढ़कर एक रंग में सजकर एक्ट्रेसेज पहुंची इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

Update: 2024-10-20 16:57 GMT

Karwa Chauth 2024: देशभर में आज करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जा रहा है जो पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी कामना करते हुए रखती हैं। करवा चौथ का असर बॉलीवुड पर भी आज देखने के लिए मिल रहा हैं जहां पर एक्टर अनिल कपूर के घर रखी गई करवा चौथ की पूजा में एक से बढ़कर एक रंग में सजकर एक्ट्रेसेज पहुंची इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

शिल्पा और रवीना समेत मीरा पहुंची

बताया जाता हैं कि ,एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता करवा चौथ की बड़ी पूजा अपने घर पर रखती है जिसमें हर साल कई एक्ट्रेसेज शामिल होती है। इसमें उनके घर शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक कई एक्ट्रेस इस पूजा में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। इस दौरान पूजा का वीडियो भी सामने आया है।




इन जोड़ियों ने पहली बार रखा व्रत 

इस साल 2024 में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंधे है रकुलप्रीत- जैकी भगनानी, आरती सिंह-दीपक चौहान, कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट, सोनाक्षी और इकबाल ये सभी बड़े शानदार तरीके से अपना पहला करवा चौथ मना रहे हैं। परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी, रकुल प्रीत और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर  हाथ में लगी मेहंदी की झलक दिखाई है।




वहीं पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों का ये पहला करवा चौथ है. सोनाक्षी ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर बताया है कि वो और उनके पति जहीर इकबाल दोनों ने करवा चौथ का व्रत रखा है।

Tags:    

Similar News