Nobel Prize 2024: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इन तीन विशेषज्ञों ने किया कमाल, इस रिसर्च के लिए मिला सम्मान

आज यानि सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन विशेषज्ञों को अवॉर्ड मिला है।

Update: 2024-10-14 13:25 GMT

Nobel Prize: दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार नोबेल पुरस्कार की विभिन्न क्षेत्रों में घोषणाएं होती जा रही हैं इस बीच ही आज यानि सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन विशेषज्ञों को अवॉर्ड मिला है। बताते चलें कि, अब तक कई रसायन, साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा हो चुकी हैं। 

किस रिसर्च के लिए मिला अवॉर्ड 

आपको बताते चलें कि, अर्थशास्त्र के क्षेत्र में तीन विशेषज्ञों डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन की टीम नोबेल पुरस्कार को दिया गया। दरअसल उन्हें संस्थाएं किस प्रकार बनती हैं और समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं। इस खास विषय के अंतर्गत पुरस्कार दिया गया है।

इन क्षेत्रों में मिल चुके है पुरस्कार

आपको बता दें कि, नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई, जब अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई. मंगलवार को जॉन होपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

रसायन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में किसे मिला पुरस्कार

आपको बताते चलें कि, बुधवार को डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी. इस वर्ष साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग के नाम का ऐलान गुरुवार को किया गया।

Tags:    

Similar News