आज का राशिफल: जानना चाहते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पढ़िए मिथुन, कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-02-21 00:30 GMT

Rashifal 21 Feburary 2025: 21 फरवरी को शुक्रवार का दिन है। ग्रहों की चाल के अनुसार मिथुन राशि के लोग अपने किसी पुरानी मित्र से मिलेंगे, जिससे उनका मन खुश होगा। वहीं, कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 21 फरवरी शुक्रवार के दिन मेष राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा। इस राशि के लोगों को एक के बाद एक कई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों को पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी का मामला जो कानून में चल रहा था, उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 

वृषभ राशि (Taurus)

21 फरवरी यानी शुक्रवार का दिन वृषभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा। कुछ समस्याएं आएंगी जिनका सामना आप आसानी से कर पाएंगे। बिजनेस में आपको धैर्य बनाए रखना होगा आगे जाकर फायदा मिलेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। पिताजी को आंखों की समस्या हो सकती है। कोई पुराना लेनदेन चुकता कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 21 फरवरी का दिन मिथुन राशि के लोगों का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आलस्य करने से बचें अन्यथा काम में रुकावट आ सकती है। कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। ऑफिस के कामों को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। युवा जातक अपने पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। पुरानी चीजों में धन खर्च होगा।

कर्क राशि (Cancer)

बात करें कर्क जातक वालों की तो आज यानी 21 फरवरी शुक्रवार का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य अपनी मन मर्जी चलाएगी जिससे विवाद बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ मधुर संबंध बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी 21 फरवरी का दिन सिंह राशि के लिए ठीक ठाक रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा बिजनेस में नुकसान हो सकता है। मौज मस्ती में पैसा खर्च करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार ने खुशी का माहौल रहेगा। युवाओं को अपने करियर में उछाल देखने को मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

21 फरवरी यानी शुक्रवार के दिन कन्या जातक के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। माताजी के सेहत का ध्यान रखें। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को भाग दौड़ करना पड़ सकता है। युवा जातक तकनीकी क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करें। 

तुला राशि(Libra)

आज यानी 21 फरवरी का दिन तुला राशि वालों के लिए कमजोर साबित होगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को कुछ विशेष कर दिखाना होगा। पुराना विवाद कोर्ट ने चल रहा था उसमें आपको नुकसान होगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों से बॉस प्रसन्न होंगे प्रमोशन भी मिलने की संभावना है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सोच समझकर काम करना होगा। 

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 12 राशि में एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी 21 फरवरी का दिन सामान्य रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपको बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। आपकी रुचि किसी अन्य क्षेत्र में हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 21 फरवरी शुक्रवार का दिन मकर जातकों के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई नया आइडिया प्रयोग में ला सकते हैं। अपने अनावश्यक खर्चों को कम करने की आवश्यकता है। आपके ऊपर कोई कर्ज है तो उसे किसी हद तक चुका सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 21 फरवरी शुक्रवार के दिन कुंभ जातक के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। ऑफिस में आपके के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको अपने करियर में ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान में घूमने जा सकते हैं। 

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 21 फरवरी शुक्रवार के दिन मीन राशि के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी मेहनत पर भरोसा करें दूसरों पर नहीं। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ जी रहे लोगों को बड़ी कामयाबी मिलेगी,रिश्ते की बात घर में कर सकते हैं। युवा जातकों को स्कॉलरशिप मिलेगी जिससे कहीं बाहर जाकर पढ़ने का सपना पूरा होगा।

Tags:    

Similar News