Stock Market Opening 16 October: लाल निशान खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों उभरे

शेयर मार्केट की शुरुआत रेड सिग्नल के साथ हुई, उसके बाद से शेयर मार्केट में मामूली हलचल के साथ हरे रंग में आ गया।

Update: 2024-10-16 04:28 GMT

आज दिन की शुरुआत शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छी नहीं रही। स्टॉक मार्केट में सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों गिरकर ओपन हुए। बात करें ग्लोबल मार्केट की तो बीते दिन अमेरिका बाजार 1 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुआ था। वहीं, एशियाई बाजार में भी शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। आज यानी आज 11 अक्टूबर के दिन शेयर मार्केट में शुरुआती गिरावट दिखी। सेंसेक्स लगभग 162.06 अंक यानी लगभग 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 81,654.21 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी में 30.10 अंक यानी 0.12 फीसदी लॉस के साथ करीब 25,027.25 अंक पर खुला। 

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

आज यानी शुक्रवार की सुबह शेयर मार्केट की शुरुआत रेड सिग्नल के साथ हुई, उसके बाद से शेयर मार्केट में मामूली हलचल के साथ हरे रंग की ओर जाता हुआ देखा जा सकता है। सुबह 9.40 के समय सेंसेक्स (BSE Sensex) 8.26 अंक यानी 0.01 फीसदी गिरावट के साथ करीब 81,828.38 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 10.40 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 25,067.75 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था। यानी कहा जा सकता है कि समय के साथ ग्रीन सिग्नल बढ़ता जाएगा।

इन शेयरों में तेजी 

आज यानी 16 अक्टूबर की शुरुआत में IT और खासकर चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयर टॉप में चल रहे हैं।

सेंसेक्स के 30 शेयर में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट दिख रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में में 28 तेजी तो 22 में गिरावट देखने को मिलरही है। 


Tags:    

Similar News