UP News : लखनऊ में नहीं चलेगा घरों पर बुलडोजर, मुख्यमंत्री ने कहा - तय करेंगे जिम्मेदारी

UP News : कुकरैल नदी के किनारे रहने वाले पंतनगर, रहीमनगर, इन्द्रप्रस्थनगर एवं अबरारनगर के निवासियों के घर अब नहीं टूटेंगे।

Update: 2024-07-16 10:10 GMT

UP News : लखनऊ में नहीं चलेगा घरों पर बुलडोजर, मुख्यमंत्री ने कहा - तय करेंगे जिम्मेदारी

UP News : उत्तरप्रदेश। मंगलवार को उत्तरप्रदेश में एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। योगी सरकार ने लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे रहने वाले लोगों आश्वस्त किया है कि, उनके घर पर बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा। घरों पर लाल निशान लगाए जाने के बाद लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया है कि, घरों पर लाल निशान लगाने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जानकारी के अनुसार लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे रहने वाले पंतनगर, रहीमनगर, इन्द्रप्रस्थनगर एवं अबरारनगर के निवासियों के घर अब नहीं टूटेंगे, स्थानीय निवासियों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बुलाकर यह भरोसा दिया कि, मुसकुराते हुए घर जाइए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, जिन अधिकारियों ने मकान तोड़ने के लिए घरों पर लाल निशान लगाए हैं उनकी जिम्मेवारी तय की जाएगी। उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

अधिकारियों को दिया आदेश :

इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा है कि, संबंधित क्षेत्र में विजिट करें। वहां लोगों को क्या परेशानी है यह बात नोट करें। इसके साथ ही सीएम ने लोगों को बताया कि, रिवर बेड विकसित करने में अगर कोई निजी जमीन आती है तो नियम के अनुसार उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। फ़िलहाल फ्लड जोन में आने वाली भूमि को खाली करने या मकानों को तोड़े जाने की न कोई आवश्यकता है न प्रस्ताव।

क्या है मामला :

लखनऊ की कुकरैल नदी को रेजुविनेट करने के लिए एनजीटी के आदेश के पालन में सिंचाई विभाग ने नदी के फ्लड प्लेन जोन को चिन्हांकित किया था। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के तहत यह एक्शन किया गया था। इसी दौरान कुछ अधिकारियों ने मकानों पर क्रॉस मार्क कर दिया जिससे खबर फ़ैल गई कि, इन मकानों पर जल्द ही बुलडोजर चलने वाला है।

Tags:    

Similar News