दिल्ली प्रदूषण: छठ पूजा से पहले यमुना हुई जहरीली, बीजेपी ने कहा- सफाई के लिए दिए गए पैसे खा गए केजरीवाल

Update: 2024-11-01 07:43 GMT
छठ पूजा से पहले यमुना हुई जहरीली, बीजेपी ने कहा- सफाई के लिए दिए गए पैसे खा गए केजरीवाल
  • whatsapp icon

Delhi Pollution: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी इन दिनों वायु प्रदूषण के संकट से जूझ रही है। इसी कड़ी में छठ पूजा से पहले यमुना नदी का प्रदूषण स्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की वजह से सफेद झाग की चादर पानी के उपर तैर रही है। बीजेपी ने इसे आप सरकार की अनदेखी और असफलता बताया है। इतना ही नहीं बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते, यमुना की सफाई के लिए जो पैसा आया था उसे अरविंद केजरीवाल ने खा लिया।

दरअसल, शुक्रवार 1 नवम्बर को कालिंदी कुंज में यमुना नदी में एक बार फिर से जहरीले झाग की परत जमी हुई है। दिल्ली सरकार द्वारा झाग को हटाने के लिए इंतजाम किया जा रहा है। इसी बीच बीजेपी शहजाद पूनावाला ने दिल्ली की आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।

यमुना में झाग आप के भ्रष्टाचार का नतीजा

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला शुक्रवार को कालिंदी कुंज पहुंचे। इस दौरान वे मीडिया से रूबरू हुए और केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। बीजेपी नेता ने कहा, दिवाली के अगले दिन जब हम यहां यमुना घाट पर पहुंचे तो हमें नदीं पर एक सफेद मोटी परत दिखाई दी। नदी पर इस झाग के पीछे का कारण अरविंद केजरीवाल और AAP द्वारा किया गया भ्रष्टाचार है। अब छठ पूजा से पहले वे रासायनिक डिफोमर छिड़क रहे हैं। इसका कारण पिछले 10 वर्षों में 7000 करोड़ रुपये यमुना नदी की सफाई के लिए दिए गए थे वो अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार में खा लिए।

सांस लेंगे तो फेफड़े खराब और पानी पिएंगे तो पेट खराब

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। हमें मास्क पहनना पड़ता है, वे यूपी को दोषी ठहराते हैं लेकिन पंजाब में पराली जलाने के बारे में भूल जाते हैं। छठ पूजा में महिलाओं की सेहत के साथ खिलवाड़ करने के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। दिल्ली को गैस चेंबर बना दिया। उत्तर प्रदेश और हरियाणा को दोष देते हैं लेकिन उन्होंने आज यमुना नदी के पानी को इतना प्रदूषित कर दिया है। अगर आप सांस लेंगे तो फेफड़े खराब और पानी पिएंगे तो पेट खराब होगा।

Tags:    

Similar News