Rajgarh Accident: एमपी में रफ्तार का कहर लगातार जारी, अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी, मौके तीन लोगों की मौत

हादसा इतना भीषण था कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अत्तर रमीला (30), हमजी खान (35) और भगवान दगडू (32) के रूप में हुई है।

Update: 2024-07-08 10:51 GMT

Rajgarh Accident: भोपाल। मध्य प्रदेश के जिले राजगढ़ में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां कार के अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। घटना सोमवार सुबह तड़के हुई।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अत्तर रमीला (30), हमजी खान (35) और भगवान दगडू (32) के रूप में हुई है।

वे महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के रहने वाले थे। परिवार आगरा मुंबई हाईवे पर यात्रा कर रहा था, तभी सरेड़ी गांव के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से जा टकराया। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पचोर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और आगे के इलाज के लिए शाजापुर भेज दिया गया। परिवार महाराष्ट्र के कोल्हापुर का रहने वाला था। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Tags:    

Similar News