Kameshwar Chaupal: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Update: 2025-02-07 03:41 GMT

Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Trustee Kameshwar Chaupal Passed Away 

Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Trustee Kameshwar Chaupal Passed Away : बिहार। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। वे 68 वर्ष की आयु में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वे गंभीर रूप से बीमार थे। कामेश्वर चौपाल को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राम मंदिर आंदोलन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया था और उन्हें 'प्रथम कार सेवक' का दर्जा दिया था।

राम मंदिर आंदोलन में कामेश्वर चौपाल का योगदान ऐतिहासिक था। 9 नवंबर 1989 को उन्होंने अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की पहली आधारशिला रखी थी। यह घटना भारतीय इतिहास के पन्नों में हमेशा याद रखी जाएगी, क्योंकि इस दिन के बाद ही राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। बाद में 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।

कामेश्वर चौपाल का जन्म 24 अप्रैल 1956 को हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा जेएन कॉलेज, मधुबनी से की थी और बाद में मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से एमए की डिग्री प्राप्त की थी। उनका जीवन संघर्षों से भरा था, और वे हमेशा राम मंदिर आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।

कामेश्वर चौपाल ने 1991 में बीजेपी के टिकट पर रोसड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 1995 में बिहार के बेगूसराय जिले की बखरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन यहां भी वे विजयी नहीं हो पाए। 2002 में उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य चुना गया, जहां उन्होंने 2014 तक कार्य किया।

बीजेपी ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में सुपौल सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर पाए। 2020 में उनके नाम का भी बिहार के डिप्टी सीएम पद के लिए खूब चर्चाएं थीं। 


Tags:    

Similar News