MP News: गुना पुलिस पर भड़के MLA जयवर्धन सिंह, पीड़ित को देख बोले - एसपी, डीजीपी और गृह मंत्री बताएं क्या यही है न्याय...

Update: 2025-03-09 09:53 GMT

गुना पुलिस पर भड़के MLA जयवर्धन सिंह

MP News : मध्य प्रदेश। पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राघवगढ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह गुना पुलिस के खिलाफ एसपी, डीजीपी और गृह मंत्री से एक्शन लेने की अपील कर रहे हैं।

विधायक जयवर्धन सिंह रविवार को पीड़ित से मिले और उनका हाल देखकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। विधायक जयवर्धन सिंह ने बताया कि, गुना निवासी लक्ष्मण जाटव ने भू माफिया के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया था। उल्टा पुलिस ने फरियादी लक्ष्मण जाटव पर 420 का मुक़दमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया। 45 दिन जेल में रहने के बाद लक्ष्मण जाटव जो पहले से ही एक पैर से विकलांग थे ज़मानत पर भार आ पाये। स्वयं पुलिस ने जांच में माननीय उच्च न्यायालय को लिखित में दिया है कि लक्ष्मण जाटव जी पूर्ण रूप से निर्दोष थे।

"आज उनकी स्थिति इतनी नाज़ुक हो चुकी है कि वो ना बोल पा रहे हैं ना बिस्तर से उठ पा रहे है। पुलिस प्रशासन के खिलाफ केस लड़ने पर मजबूर लक्ष्मण जाटव जी के परिवार को अपना घर बेचना पड़ा। किराए के घर में रहकर व अतिरिक्त क़र्ज़ लेकर उनकी देखरेख परिवार मुश्किल से कर रहा है।"

जयवर्धन सिंह ने यह भी कहा कि, 'भाजपा के राज में कानून और न्याय व्यवस्था इतनी लाचार हो चुकी है कि अभी तक पीड़ित परिवार को 1 रुपए की सहायता प्रशासन से नहीं मिली है। आज दिन तक भू माफिया व दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मैं विधानसभा में यह मुद्दा उठाऊंगा।'

Tags:    

Similar News