गिरने से टूट गई रीड की हड्डी: रिटायर्ड पटवारी ने जहर खाकर जीवन लीला की समाप्त

5 साल पहले बेटे की मौत से बुरी तरह टूट चुका था;

Update: 2023-08-08 13:52 GMT

शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के विजयवर्गीय फर्नीचर के पीछे से आ रही है। जहां एक 92 साल के रिटायर्ड पटवारी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाईड कर लिया। उक्त वृद्ध बीते कुछ दिनों पहले चलते समय गिर गया था। जिसके चलते उनकी रीड की हड्डी टूट गई थी। तब से वह चलने फिरने में असमर्थ थे। जिसके चलते उन्होंने आज यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार ज्ञानीचंद्र गुप्ता पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता उम्र 92 साल निवासी विजय पुरम कॉलोनी शिवपुरी रिटायर्ड पटवारी थे। वह अपनी पत्नि के साथ विजयपुरम में निवास करते थे। उनके बेटे की मृत्यु 2018 में हो गई थी। तभी से वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। बीते कुछ दिनों पहले वह घर में ही चलते में गिर गए थे। जिसके चलते उनकी रीड की हड्डी टूट गई थी। बीते रोज उनकी पत्नि मंदिर पर पूजा करने गई थी। तभी उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

परिजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके घर से एक सुसाईड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है। इस मामले में पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

Tags:    

Similar News