राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता : झारखंड के मृणाल और महाराष्ट्र के प्रथमेश पहुंचे फाइनल में

कांस्य पदक के लिए गोवा के अनिल वर्मा और एसएससीबी के बोम्मदेवरा धीरज मंगलवार को निशाना साधेंगे। पुरुषों की ही 19वीं सीनियर कंपाउंड राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्पर्धा में में महाराष्ट्र के प्रथमेश जावकर और आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के रजत चौहान स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गए हैं। दिल्ली के अभिषेक वर्मा और दिल्ली के ही प्रियांश कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

Update: 2023-11-27 18:02 GMT

अयोध्या । भारतीय तीरंदाजी संघ और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 30वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के तहत राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर चल रही स्पर्धाओं में सोमवार को दिन भर कड़ा मुकाबला चला। आसमान में बादलों की आवाजाही और दोपहर बाद बादल घिर जाने से तीरंदाजों के लिए लक्ष्य कठिन बनता चला गया। सोमवार की प्रतियोगिता में 43वीं सीनियर रिकर्व चैंपियनशिप के पुरुषों के मुकाबलों में आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के तीरंदाज तुषार साइक और झारखंड के मृणाल चौहान फाइनल में पहुंच गए है। इन दोनों के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला होगा।

कांस्य पदक के लिए गोवा के अनिल वर्मा और एसएससीबी के बोम्मदेवरा धीरज मंगलवार को निशाना साधेंगे। पुरुषों की ही 19वीं सीनियर कंपाउंड राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्पर्धा में में महाराष्ट्र के प्रथमेश जावकर और आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के रजत चौहान स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गए हैं। दिल्ली के अभिषेक वर्मा और दिल्ली के ही प्रियांश कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

रिकर्व तीरंदाजी के महिलाओं की स्पर्धा में हरियाणा की संगीता और रिद्धि स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गई हैं। कांस्य पदक के लिए राजस्थान की निक्की शर्मा औऱ उत्तर प्रदेश की अमिषा चौरसिया के बीच मुकाबला होगा। महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी चैंपियनशिप के अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र की तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी और उत्तर प्रदेश की साक्षी चौधरी ने जगह बना ली है। कांस्य पदक के लिए पंजाब की अवनीत कौर और मध्य प्रदेश की मुस्कान किरार के बीच मुकाबला होगा।

30वीं इंडियन सीनियर चैंपियनशिप के पुरुषों के मुकाबले के अंतिम चार में पंजाब के आजादवीर सिंह, उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल मुद्गल, राजस्थान के विकास यादव और हरियाणा के आशीष ने जगह बना ली है। महिलाओं के मुकाबले में अंतिम चार में मणिपुर की रोजिना सिंह, पंजाब के मनजोत कौर, टूटूमोनी बोरो और वांगखेम मलेश्वरी देवी पहुंच गई हैं।

Tags:    

Similar News