Holi Milan Samaroh Ujjain: सीएम मोहन यादव ने साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली, कहा - सौभाग्यशाली हूं जो उज्जैन में जन्म लिया

Update: 2025-03-14 16:06 GMT

Holi Milan Samaroh Ujjain

Holi Milan Samaroh in Ujjain : मध्य प्रदेश। सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने गणेश मंदिर पहुंचकर गजानंद महाराज के दर्शन भी किए। साधु संतो पर पुष्प-वर्षा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साधु संतों की चरण वंदन करते हुए कहा है कि साधु-संतों का स्नेह और आशीर्वाद इस जन्म की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

होली मिलन समारोह में सीएम ने कहा - "उज्जैन में परमात्मा ने जन्म दिया उसके लिए हम सौभाग्यशाली है। बाबा श्री महाकालेश्वर की उज्जयिनी नगरी आध्यात्म ,भारतीय दर्शन,धर्म, गणित,चिकित्सा, धनुर्विद्या और शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में हमेशा से विख्यात रही है। भगवान श्री कृष्ण ने उज्जैन में सांदीपनी गुरु से शिक्षा प्राप्त की और उसी ज्ञान से श्रीमद भगवतगीता का उपदेश विश्व को दिया।"

"प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अग्रणी राष्ट्र बन रहा है। हम आध्यात्मिक नगरी अवंतिका को भारत का सिरमौर बना रहे है। उज्जैन और मध्य प्रदेश के अन्य धार्मिक नगरों में 1 अप्रैल से शराब-बंदी की जा रही है। हम संपूर्ण प्रदेश में गौ-शालाओं को बढ़ावा दे रहे है। दूध उत्पादन पर बोनस भी दिया जाएगा।"

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन में "होली के रंग-साधु संतों के संग" कार्यक्रम में ढोल, डमरू, वेद ऋचाओं की गूंज के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पूरी महाराज ने गुलाल लगाकर होली की मंगलकामनाएं दी। रविंद्र पूरी महाराज ने कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उज्जैन को संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने में हम साधु-संत संपूर्ण रूप से साथ है। 

Tags:    

Similar News