MP News: इंदौर में सरिता से शरद बने व्यक्ति के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

Update: 2025-04-03 08:35 GMT
इंदौर में सरिता से शरद बने व्यक्ति के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
  • whatsapp icon

इंदौर, मध्यप्रदेश। साल 2023 में सरिता उस समय चर्चा में आई थी जब इंदौर में उसकी सर्जरी कर उसे शरद बना दिया गया था। शरद आज एक बेटे का पिता बन गया है। उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है। घर में बच्चे के जन्म के बाद खुशी का माहौल है।

शरद सिंह उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। जन्म से वे एक लड़की थे लेकिन उनका स्वभाव लड़कों के जैसा था। शरद सिंह का नाम पहले सरिता सिंह था। वे काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह की प्रपोत्री हैं। साल 2020 - 21 में सरिता सिंह ने पुरुष बनने की प्रक्रिया शुरू की थी। लखनऊ में सरिता सिंह ने पुरुष बनने के लिए हार्मोन थेरेपी ली थी। इसके बाद न केवल उनकी आवाज भारी हुई बल्कि उनके चेहरे पर पुरुषों की तरह दाढ़ी भी आ गई थी।

साल 2023 में हार्मोन थेरेपी के बाद इंदौर आकर सरिता सिंह ने अपना जेंडर बदलवाया। उस समय इंदौर के डीएम उमेश प्रताप सिंह थे। उन्होंने सरिता सिंह को जेंडर बदलवाने का प्रमाण दिया।

सरिता सिंह ने जेंडर चेंज करके अपना नाम शरद सिंह रख लिया। इसके बाद उन्होंने नवादा की अपनी महिला मित्र सविता से शादी की। सविता ने अब एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद शरद सिंह ने खुशी जाहिर की। शरद सिंह इस समय प्राइमरी स्कूल में सहायक प्राध्यापक हैं। उन्होंने कहा कि, बेटे के जन्म से वे बीहड़ खुश हैं।

Tags:    

Similar News