Umaria Kidnapping Case: 9 घंटे की मशक्कत के बाद डरी - सहमी मिली बच्ची, पुलिस करेगी पूछताछ

Update: 2025-03-08 07:58 GMT

Umaria kidnapping case : मध्य प्रदेश। उमरिया जिले में बीते दिनों किडनैप की गई बच्ची के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस द्वारा 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची डरी - सहमी अवस्था में मिली है। बच्ची अपने स्कूल के पास ही मिली है। पुलिस हेड क्वाटर द्वारा इस मामले की मॉनिटरिंग की गई थी। देर रात तक कई थानों की पुलिस बच्ची को ढूंढती रही सुबह बच्ची अपने स्कूल के पास ही मिली है।

उमरिया में 9 साल की बच्ची का उसके दादा के सामने अपहरण हो गया था। अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात तफ्तीश शुरू की। बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है। अपहरण उस समय हुआ जब वह अपने स्कूल से घर लौट रही थी। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए परिजनों से सम्पर्क भी नहीं किया। कई थानों की पुलिस बच्ची को ढूंढने का प्रयास कर रही थी। देर रात जंगलों में भी टीम ने गश्त दी थी।

उमरिया में किडनैप की गई बच्ची के बारे में पुलिस को देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिली थी। अपहरण करने वाले कौन थे और उन्होंने क्यों बच्ची का किडनैप किया, इस बात का भी अब तक पता नहीं चल पाया है।

मामला उमरिया के चंदिया थाना क्षेत्र के छोटी बरही गांव का है। शाम करीब 5 बजे जब छात्रा स्कूल से लौट रही थी उस समय बाइक पर सवार किडनैपर्स ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि, बच्ची के दादा के सामने ही बदमाश बच्ची को बाइक पर बैठाकर ले गए। देर रात तक बच्ची की खोजबीन की गई। अपहरण की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News