नवजोत सिंह सिद्धू ने छोड़ा चुनाव प्रचार, वैष्णो देवी के लिए रवाना

Update: 2022-02-09 08:23 GMT
नवजोत सिंह सिद्धू ने छोड़ा चुनाव प्रचार, वैष्णो देवी के लिए रवाना
  • whatsapp icon

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू फिर से प्रचार बीच में छोड़कर वैष्णो देवी चले गए हैं। एक सप्ताह में यह दूसरा मौका है जब सिद्धू वैष्णो देवी रवाना हुए हैं।इससे पहले नवजोत सिद्धू दो फरवरी को वैष्णो देवी गए थे। बुधवार को सिद्धू ने एक वीडियो ट्वीट करके अपने राजनीतिक सफरनामे के बारे में लोगों को बताकर खुद को पंजाब का सच्चा सपूत बताने का प्रयास किया।

इसके कुछ समय बाद ही सूचना आई कि नवजोत सिद्धू फिर से वैष्णो देवी जा रहे हैं। नवजोत सिद्धू के बुधवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नवजोत सिद्धू की वैष्णो देवी से गुरुवार बाद दोपहर वापसी होगी। इस बीच उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू प्रचार का जिम्मा संभालेंगी।

Tags:    

Similar News