Holi 2025 Live Updates: होली के अवसर पर रामलला के हाथ में धनुष की जगह सोने की पिचकारी, काशी में रंगों का त्योहार
Holi 2025 Live Updates : देश भर में इस समय होली की धूम है। लोग अपने घरों से निकलकर एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। जुमा और होली एक साथ होने के चलते कई जगह हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरप्रदेश के संभल में कोई अप्रिय घटना न हो इसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।यहां पढ़िए देश भर में होलीउत्सव का लाइव अपडेट।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई स्थित पार्टी कार्यालय में होली समारोह में शामिल हुए।
गोरखपुर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आरएसएस द्वारा आयोजित होली समारोह में शामिल हुए।
मुस्लिम मंच के बैनर तले भाईचारे की होली। हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर होली खेली। रंग-गुलाल लगाकर इन लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। फिरोजाबाद के सेंट्रल चौराहे पर जमकर हुआ होली का जश्न।
संभल, उत्तर प्रदेश। सीओ संभल, अनुज चौधरी, शुक्रवार की नमाज और होली समारोह के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अर्ध-सैन्य बलों के साथ गश्त कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में गुलाल और रंगों के साथ मनाई होली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में अन्य लोगों के साथ शामिल हुए, जहां उन्होंने फाग गीत गाए और होली का त्योहार मनाया।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश | ऐतिहासिक शहर काशी में रंगों का त्योहार। होली मनाने सड़कों पर उतरे लोग।
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शिरकत की। होली के मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को रंग-गुलाल लगाया और शुभकामनाएँ दीं। गोरखनाथ मंदिर में भी उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात भी की।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: होली के अवसर पर रामलला के हाथ में धनुष की जगह सोने की पिचकारी रखी गई।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "हम हर जगह होली मनाते हैं लेकिन इस बार उत्साह और खुशी अलग है क्योंकि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है।"