Jio Offer: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फ्री में लगा रही WiFi, जानिए क्या है स्कीम, BSNL, Airtel, Voda पर पड़ेगा असर

Jio कंपनी हर साल अपने ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ खास ऑफर लेकर जरूर आती है। इस साल भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया है। जिसके चलते बाकी कंपनियों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Update: 2024-08-14 11:44 GMT

मुकेश अंबानी की कंपनी ने इस त्यौहार के सीजन में काफी अच्छा ऑफर निकाला है। जिसमें आप अपने घर या ऑफिस में फ्री WiFi लगवा सकते है। आपको बता दें कि पहली बार कंपनी की तरफ से ऐसा ऑफर दिया जा रहा है। आईए जानते हैं कि जियो के इस ऑफर में फ्री में आप कैसे WiFi लगवा सकते हैं।


दरअसल स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रख कर यह ऑफर बनाया गया है। इसके लिए आपको कंपनी का तीन महीने वाला रिचार्ज खरीदना होगा। जो 2121 रूपए में आता है। इसके साथ आपको इंस्टॉलेशन चार्ज जो कि 1000 रूपए होता है वो नहीं देना पड़ेगा। कंपनी ने इसे Jio Freedom Offer के नाम से चलाया है। इस ऑफर के तहत कंपनी आपको सीधे- सीधे 30% का डिस्काउंट दे रही है।

बाकी कंपनियों ने भी निकाला था ऑफर

जियो की तरह बाकी कंपनी जैसे BSNL और Airtel ने भी ऐसा ऑफर निकाला था। जिसमें वे Installation चार्ज फ्री में दे रहे थे लेकिन उसके लिए भी आपको उनका ऑफर लेना पड़ता। BSNL ने पहले इस ऑफर को सिर्फ 31 मार्च तक रखा था लेकिन बाद में उन्होंने पूरे साल के लिए उसे वैलिड कर दिया। इस ऑफर से बाकी कंपनियों को काफी अच्छा फायदा हुआ था लेकिन अब जियो ने भी ऐसा ऑफर दे दिया है।

BSNL, Airtel, Voda पर दिखेगा असर

जियो कंपनी की तरफ से ऐसे ऑफर आने के बाद से बाकी कंपनियों पर इसका असर जरूर देखने को मिल सकता है। इससे पहले भी जियो ने मोबाइल रिचार्ज को लेकर कुछ ऐसी ही स्कीम निकाली थी जिसके बाद बाकी कंपनियों पर असर पड़ा था।

Tags:    

Similar News