आज का राशिफल: मकर राशि वालों को होगी समस्या, कुंभ वालों को होगी आर्थिक परेशानी, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Horoscope 16 Feburary 2025: 16 फरवरी को रविवार का दिन है। आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?
मेष राशि(Aries)
आज यानी 16 फरवरी रविवार का दिन मेष राशि वालों का उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। ध्यान पूर्वक काम करेंगे तभी सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ कोई नया बिजनेस शुरू करेंगे। किसी पुराने रोग से परेशान चल रहे थे तो उससे मुक्ति मिलेगी। अपने खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
16 फरवरी रविवार का दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए ऊर्जावान रहेगा। शेयर मार्केट में सोच समझकर निवेश करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग जोखिम उठाएंगे हालांकि इससे समस्या हो सकती है। भाई और बहनों से कोई खटपट होने की संभावना है। घर से दूर रहे परिजन की याद सता सकते हैं। आपको अपने खान - पान पर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
बात करें मिथुन राशि की तो आज यानी 16 फरवरी का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी से धोखा मिलने की आवश्यकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा जिससे खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों का आशीर्वाद लेकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। युवा जातकों का मौज मस्ती के साथ गुजरेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का आज यानी रविवार 16 फरवरी का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ उतार - चढ़ाव देखने को मिलेंगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलने से फायदा होगा। भाई व बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद था तो वो बातचीत के जरिए दूर कर लें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी रविवार 16 फरवरी का दिन आनंदमय रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफालता मिलेगी। वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों का लटका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। ध्यान रहे आज यानी 26 जनवरी को वाहन चालते समय पूरी सावधानी बरतें।
कन्या राशि (Virgo)
16 फरवरी यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का प्रयास करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग भूलकर भी किसी अजनबी पर भरोसा न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच चल रही खटपट भी दूर होगी।
तुला राशि(Libra)
16 फरवरी का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां से बचने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। बाहर का तला भुना भोजन करने से बचें नहीं तो मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। माता - पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। बिजनेस में आपकी कोई बड़ी डील जो लंबे समय से अटकी थी फाइनल होगी। परिवार के सदस्यों का हर काम में आपको साथ मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करेंगे। लव लाइफ जी रहे लोग थोड़ा सर्तक रहें।
धनु राशि (Sagittarius)
सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज का दिन बीते दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग अपने जीवनसाथी को शॉपिंग में ले जा सकते हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को हद तक सफालता मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 16 फरवरी रविवार का दिन मकर राशि के लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने ऊर्जा को काम में लगाने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ पूरा होगा। आपको अपने संतान की आदतों को ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज यानी 16 फरवरी 2025 रविवार का दिन कुंभ राशि वालों का मिला जुला रहने वाला है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस में मन मुताबिक फल मिलने संभावना है। आपको आंख से संबंधित समस्या हो सकती है, थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। भविष्य में धन संबंधी समस्या होगी। अपने खर्चों को लिमिट में करने की आवश्यकता है।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 16 फरवरी रविवार का दिन मीन राशि के लिए खास रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को मनपसंद काम मिल सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों अनुभवी व्यक्तियों की सलाह मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय होगा जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। युवा जात
क को मेहनत का फल मिलेगा।