Budget 2025 Live Updates: टैक्स में राहत, 'धनधान्य योजना' लॉन्च, जानें बजट 2025 से किन्हें हुआ सबसे ज्यादा फायदा…

Update: 2025-02-01 02:23 GMT
Live Updates - Page 4
2025-02-01 03:19 GMT

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची मंत्रालय

दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन भी वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं।

2025-02-01 03:13 GMT

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से रवाना

दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से रवाना हुईं। वह आज संसद में Union Budget 2025 पेश करेंगी।

2025-02-01 02:54 GMT

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे

दिल्ली। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी।

2025-02-01 02:37 GMT

Union Budget 2025

Union Budget 2025 : आज लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षिका संगीता सिंह कहती हैं, "एक गृहिणी के रूप में, मुझे लगता है कि मुद्रास्फीति दर पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। साथ ही, सरकार को यात्रा व्यय जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि यह बढ़ रहा है।"

Tags:    

Similar News