Delhi Election Result Live Update: दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी, बीजेपी को 40और आप को 17 सीट पर मिली जीत
भाजपा को 48 सीट पर बढ़त, 22 पर आप नेता आगे
दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट : चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा को 48 सीट पर बढ़त, 22 पर आप नेता आगे
खुशी के आंसू...
दिल्ली में भाजपा की सत्ता में वापसी के आधिकारिक रुझानों के बाद जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुनीत वोहरा हुए भावुक।
खुशी के आंसू...
— Swadesh स्वदेश (@DainikSwadesh) February 8, 2025
दिल्ली में भाजपा की सत्ता में वापसी के आधिकारिक रुझानों के बाद जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुनीत वोहरा हुए भावुक।#DelhiElectionResults #DelhiElection2025 #DelhiAssemblyElection2025 #BJP #ArvindKejriwal pic.twitter.com/Ydwlxf4w5R
बीजेपी के प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा को विजयी बढ़त
विश्वास नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा विजयी बढ़त बनाये हुए है। बीजेपी प्रत्याशी को 15 राउंड की वोट काउंटिंग होने तक 71151 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट दीपक सिंघल 24949 मतों से पीछे चल रहे हैं।
पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा, "यह मेरी व्यक्तिगत हार है। मैं लोगों से जुड़ नहीं सका... मैं लोगों से मिलूंगा और अगला चुनाव यहीं से लड़ूंगा।"
#WATCH | AAP candidate from Patparganj seat Avadh Ojha concedes his defeat, says, "It's my personal defeat. I couldn't connect to people... I'll meet the people and will contest the next election from here." pic.twitter.com/6UbhMljzPS
— ANI (@ANI) February 8, 2025
त्रिनगर से भाजपा उम्मीदवार तिलक राम गुप्ता जीते
त्रिनगर से भाजपा उम्मीदवार तिलक राम गुप्ता जीते। उन्हें 58836 वोट मिले हैं। अपनी प्रतिद्वंदी आप प्रत्याशी प्रीती जितेंद्र तोमर को उन्होंने 15753 वोट से हराया है। मतगणना के 14 में से 14 राउंड पूरे हो गए हैं।
जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पिछड़े, 240 वोट से भाजपा आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में सातवें दौर का मतदान पूरा होने के बाद, भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह आप के मनीष सिसोदिया से 240 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
नई दिल्ली में 9वें दौर की मतगणना पूरी, प्रवेश वर्मा को बढ़त
चुनाव आयोग के अनुसार, नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 9वें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद, भाजपा के प्रवेश वर्मा आप के अरविंद केजरीवाल से 1170 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
त्रिनगर और विश्वास नगर से भाजपा को विजयी बढ़त
त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता को 58345 वोट के साथ विजयी बढ़त मिली है। वे 15494 के मार्जिन से आगे हैं। यहां 13/14 राउंड पूरे हो गए हैं।
विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा को 66272 वोट के साथ विजयी बढ़त मिली है। वे 23097 के मार्जिन से आगे हैं। यहां 14/16 राउंड पूरे हो गए हैं।
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
दिल्ली चुनाव के आधिकारिक रुझानों में राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 25 सीटों पर आगे चल रही है।