आज का राशिफल: वृश्चिक और कन्या राशि के लोग रहें सावधान, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-02-18 00:30 GMT

Horoscope 18 Feburary 2025: 18 फरवरी को मंगलवार का दिन है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का राशिफल?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 18 फरवरी को मेष राशि वालों का दिन विवादों को दूर करने वाला रहेगा। आप अपनी बिगड़ती सेहत के लिए योग और व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में खटास चल रही थी तो वह दूर होगी। अपने जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करें। ऑफिस में आपका काम को देखकर लोग हैरान हो जाएंगे। व्यापार और व्यवसाय में अपने मन के अनुसार ही काम करें। विद्यार्थियों की बौद्धिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

18 फरवरी सोमवार का दिन वृषभ जातक वालों के लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी उर्जा सही कामों में लगाना होगा। समय का सदुपयोग कर अपनी दिनचर्या बेहतर बनाएं। जो युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे थे उन्हें शुभ संकेत सुनने को मिल सकता है। लव लाइफ जी रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 18 फरवरी मंगलवार का दिन मिथुन वालों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। धर्म की ओर झुकाव अधिक रहेगा। हर काम को समय से पूरा करेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज यानी मंगलवार का दिन कुछ नया सीखने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को सावधानीपूर्वक काम करने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से बिगड़े काम बन सकते हैं। किसी के कहानी सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। 

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वालों का आज यानी 18 फरवरी मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं तो आपको कोई पद मिलने की संभावना है। परिवार के किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। युवा जातक को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी 18 फरवरी के दिन कन्या राशि वालों को थोड़ा सावधान होकर काम करना होगा। आपको अपने घर और साहस का परिचय देना होगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से नाराज हो सकते हैं। समाज में भी आपके विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। यदि किसी से कर्ज लिया है तुम्हें वापस मांग सकता है। युवा जातक मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे।

तुला राशि(Libra)

18 फरवरी यानी मंगलवार के दिन तुला राशि वाले भगवान हनुमान की पूजा पाठ के साथ दिन की शुरुआत कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपको कोई नया काम सौंप सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। तरक्की की राह में आ रही बढ़ाएं दूर होगी माता-पिता से बातचीत कर लें

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोग आज यानी 18 फरवरी के दिन समस्याओं से जूझेंगें। हालांकि आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा जिससे इसमें काफी हद तक सहायता मिलेगी। कला कौशल के क्षेत्र में आप अच्छा करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी समस्या आ रही थी जो अब दूर होगी। कोई खास मित्र आपसे नाराज हो सकता है। 

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी मंगलवार का दिन बढ़िया रहने वाला है। उच्च शिक्षा के लिए अवसर मिलेगा। युवा जातक को पढ़ाई संबंधित दिक्कत होने पर सीनियर्स के पास जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को शॉपिंग करने ले जा सकते हैं। 

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 18 फरवरी के दिन मकर मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन पसंद का काम मिलने से खुशी मिलेगी। अपने खान-पान पर पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। जो युवा नौकरी के भटक रहे थे उन्हें सफलता मिलेगी। कुछ खास लोग आपके घर आ सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 18 फरवरी 2025 मंगलवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के काम से बॉस खुश हैं। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। गाड़ी वहां ध्यान पूर्वक सावधानी से चलाएं अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। लंबे समय से चला आ रहा कानून आपके पक्ष में रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 18 फरवरी मंगलवार के दिन मीन राशि के लोगों को कुछ नए प्रयास करने होंगे। आपके मन में उथल पुथल रहेगी। घर में कोई पूजा पाठ या धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में मिली जिम्मेदारियां पूरी तरीके से निभाएं। किसी प्रकार के लड़ाई झगड़े की स्थिति से बचें। युवा जातक का मन खेलकूद की ओर ज्यादा रहेगा।

Tags:    

Similar News