Playback singer Kalpana Raghavendar: पॉपुलर सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने किया आत्महत्या का प्रयास, जानिए कैसी है उनकी हालत?

पॉपुलर सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने नीद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।;

Update: 2025-03-05 04:02 GMT

साउथ इंडस्ट्री को एक बड़ी खबर सामने आई है। पॉपुलर सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने नीद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कल्पना साउथ इंडस्ट्रीज की जानी-मानी हस्ती है, उन्होंने करीब 1500 गाना रिकॉर्ड किए हैं और कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी की है।

दो दिनों से बंद था घर

जानकारी के मुताबिक़ कल्पना का घर दो दिनों से बंद था। जिसके बाद सिक्योरिटी ने इसकी जानकारी एसोसिएशन के सदस्यों को दी और फिर उन्होंने पुलिस को इसकी पूरी जानकारी दी। पुलिस जब कल्पना के घर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो वो बेहोशी की हालत में बेड़ में पड़ी थी। उन्हें तुरंत हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंगर ने ये कदम क्यों उठाया इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अब कैसी हैं सिंगर कल्पना?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिंगर कल्पना की हालत में सुधार आया है। डॉक्टर ने बताया कि वो खतरे से बाहर हैं और बहुत जल्द उन्हें होश आ जाएगा। फ़िलहाल वो वेंलिटर सपोर्ट पर हैं। सिंगर के होश में आने के बाद बहुत सारी चीजें क्लियर होंगी।

5 साल के उम्र से गा रही गाना

कल्पना साउथ म्यूज़िक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने महज़ 5 साल के उम्र से गाना, गाना शुरू कर दिया था। साल 2010 में रियलटी शो स्टार सिंगर मलयालम जीतकर सुर्खियां बटोरी थी। उसके बाद साल 2013 तक उन्होंने 1500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर लिए थे। कल्पना एक्टिंग भी कर लेती हैं। वर्ष 1986 में कमल हासन की फिल्म 'पुन्नगई मन्नान' में कैमियो रोल में नज़र आई थी। वो  'बिग बॉस तेलुगू' सीज़न 1 की कंटेस्टेंट भी रही हैं। कल्पना ने कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है, जिनमें इलैयाराजा और एआर रहमान जैसे नाम शामिल हैं।

Tags:    

Similar News