Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी निफ्टी में तेजी
Stock Market Updates 17 March 2025: आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे अंतराल के बाद स्टॉक मार्केट में तेजी दिखी है। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार शाम उछाल देखी गई थी। भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार की सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 298.64 अंक यानी 0.40 फीसदी तेजी के बाद करीब 74,127.55 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 82.90 अंक यानी 0.37 फीसदी चढ़कर के बाद करीब 22,480.10 अंक पर खुला।
यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट
सोमवार को सुबह से अब तक बाजार में तेजी दिख रही है। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार तेजी में कारोबार कर रहा। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 461.23 अंक यानी 0.62 फीसदी की तेजी के साथ करीब 74,290.14 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 146.35 अंक यानी 0.65 फीसदी गिरकर करीब 22,543.55 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।
कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?
सोमवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के करीब 1658 में तेजी, 910 शेयरों में गिरावट और 203 शेयरों में कोई बदा दिख रहा है। निफ्टी पर बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, हिंडात एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलएंडटी टॉप गेनर हैं। जबकि ब्रिटानिया, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, डॉ रेड्डीज लैब्स टॉप लूजर हैं।
गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
शुक्रवार को होली के कारण बाजार बंद था। उसके पहले गुरुवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के बाद 73,823 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 73 अंक गिरकर 22,387 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में तेजी थी और 22 में गिरावट जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 में तेजी और 38 में गिरावट थी।