-शमसाबाद में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Update: 2023-07-25 15:27 GMT

शमसाबाद। कस्बे में स्थित महेंद्र वाटिका में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया जिसका समापन 31 जुलाई को होगा। कलश यात्रा गांधी चैराहा, आगरा रोड, सरकारी अस्पताल, पथवारी मंदिर से भीतर बाजार होते हुए वापस महेंद्र वाटिका में संपन्न हुई। यात्रा में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथावाचक पं. प्रशांत शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। इस दौरान रविंद्र प्रसाद, राजेंद्र कुमार, कल्याण झा, देवीराम झा, महेश झा, अशोक कुमार झा, पंकज झा, कृष्ण मोहन झा, कुलदीप झा, मनीष झा, श्रीनिवास झा, डबल सिंह झा, मनोज झा आदि उपस्थित रहे।

Similar News