नागरिकों स्वास्थ्य के लिए वरदान बनेगा ‘आयुष वन’

आगरा में लगाए जायेंगे विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे

Update: 2023-07-30 14:45 GMT

आगरा। पेड़ सिर्फ छांव और ऑक्सीजन ही नहीं देते बल्कि, उनमें औषधीय गुण भी होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार की आगरा में एक अनोखा वन बनाने की योजना है। इस अनोखे वन का नाम आयुष वन है। इस आयुष वन में रोपे जाने वाले सभी पौधे औषधी वाले पौधे होंगे। आगरा में वन विभाग द्वारा दो जगहों पर आयुष वन स्थापित किए गए हैं।

4 श्रेणी के औषधीय पौधे किए जायेंगे रोपित

इस बार योगी सरकार ने प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। आगरा में भी 50 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इसी कड़ी में आगरा में आयुष वन विकसित किए जा रहे है। इसमें चार श्रेणी के औषधीय पौधे रोपित किए जाएंगे। जिसमें पीपल, आम, इमली, नीम, जामुन, आंवला, बेल, कैथा, लसोड़ा, बालम खीरा, कदंब, अर्जुन, कचनार जैसे औषधीय पौधे रोपित होंगे।

दवा के लिए मिलेगी जड़ी बूटी

प्रभागीय निदेशक वानिकी आदर्श कुमार ने बताया कि वन विभाग द्वारा फतेहाबाद ब्लॉक के रिहावली और नगला मावई में आयुष वन विकसित किए गए हैं। लोगों को भारतीय चिकित्सा पद्धति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस लिहाज से सरकार की यह योजना काफी महत्वपूर्ण है। इस आयुष वन में तैयार किए गए पेड़ों से दवा के लिए जड़ी-बूटी मिलेंगी। आयुष वन बनाने का मकसद जिले में औषधीय पौधों को बढ़ावा देना है, ताकि यह लोगों के काम आ सके।

Similar News