भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने संविधान निर्माता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

Update: 2023-08-12 16:28 GMT

सादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हाथरस देवेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर के नेतृत्व में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई कर माल्यापर्ण किया गया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के तहत कस्बे में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर प्रमुख रूप से तपन जौहर, प्रभात पचौरी, ओमवीर सिंह प्रधान, चरण सिंह सागर, अनुपम जिंदल, अंकुश गौड़ आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar News