खेरागढ़ और सैंया सर्किल में खनन के 21 ओवरलोड वाहनों को पुलिस ने किया सीज, अवैध परिवहन करने वालों में मचा हड़कंप

Update: 2023-08-07 15:59 GMT

खेरागढ़। खेरागढ़ और सैंया सर्किल पुलिस द्वारा रविवार रात्रि और सोमवार को खनन के अवैध परिवहन में लिप्त 21 ओवरलोडिंग वाहनों को एमवी एक्ट में सीज कर कार्यवाई की गई। थाना प्रभारी सैंया समरेश सिंह की टीम द्वारा जाजऊ टोल प्लाजा के पास 12 ओवरलोडिंग डंफरों, थाना प्रभारी जगनेर अवनीत मान की टीम द्वारा सरेंधी चौराहे पर 7, थाना प्रभारी बसई जगनेर सुनील तोमर की टीम द्वारा 1 ओवरलोड डंफर को एमवी एक्ट में सीज किया गया। वहीं थानाध्यक्ष खेरागढ़ देवकरण सिंह की टीम द्वारा नगला कमाल चौराहे के पास से एक पत्थर गिट्टी की ट्रैक्टर ट्रॉली को एमवी एक्ट में सीज कर कार्यवाई की है जिससे अवैध परिवहन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Similar News