koffee-with-karan

अक्षय कुमार-रवि किशन की जोड़ी ने मचाया धमाल, रैपिड फायर में खिलाड़ी के जवाब ने करण को चौंकाया

करण जौहर का चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 9' एक बार फिर अपने नए मेहमानों को लेकर सुर्खियों में है

By : मांडवी मिश्रा
अक्षय कुमार-रवि किशन की जोड़ी ने मचाया धमाल, रैपिड फायर में खिलाड़ी के जवाब ने करण को चौंकाया

अक्षय कुमार-रवि किशन की जोड़ी ने मचाया धमाल, रैपिड फायर में खिलाड़ी के जवाब ने करण को चौंकाया

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि किशन जल्द ही एक साथ 'कॉफी विद करण 9' में नजर आने वाले हैं। करण जौहर के इस चर्चित चैट शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो में दोनों कलाकारों की शानदार बॉन्डिंग, मस्ती और मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है। इस अनोखी जोड़ी को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है।

खास बात यह है कि दोनों को एक साथ शो में लाने का आइडिया खुद अक्षय कुमार का था। करण जौहर ने प्रोमो में इसका खुलासा करते हुए बताया कि अक्षय ने ही रवि किशन के साथ शो में आने की इच्छा जताई थी। दोनों कलाकार पहले फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन इस बार दर्शकों को उनकी दोस्ती और हंसी-मजाक का अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

रवि किशन ने अक्षय को सिखाया अपना वायरल हुक स्टेप

प्रोमो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है, जब रवि किशन अक्षय कुमार को अपना चर्चित वायरल डांस स्टेप सिखाते नजर आते हैं। रवि के स्टेप पर अक्षय भी उनके साथ थिरकने लगते हैं। देखते ही देखते करण जौहर के शो का काउच डांस फ्लोर बन जाता है।

रवि किशन अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में खुद को 'बिहार का ब्रैड पिट' भी बताते हैं। उनकी एंट्री और बातचीत के दौरान बोला गया चर्चित डायलॉग 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा' भी प्रोमो को खास बनाता है।

रैपिड फायर में अक्षय के जवाब ने सबको हंसाया

शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर अक्षय कुमार से एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जिसका जवाब सुनकर रवि किशन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। करण अक्षय से पूछते हैं कि अगर उन्हें एक साल तक बिना सेक्स या बिना वर्कआउट के रहना पड़े, तो वह किसे चुनेंगे?

इस पर अक्षय कुमार अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं, 'आपके हिसाब से क्या सेक्स बेस्ट वर्कआउट नहीं है?' अक्षय का यह बेबाक और मजेदार जवाब सुनकर करण जौहर और रवि किशन जोर-जोर से हंसने लगते हैं। प्रोमो का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

रवि किशन ने याद किए संघर्ष के दिन

मस्ती और हंसी-मजाक के बीच शो में रवि किशन अपने फिल्मी सफर के संघर्षों पर भी बात करते दिखाई देते हैं। वह बताते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। कई बार उन्हें पीछे धकेलने की कोशिश हुई, लेकिन अभिनय के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ।

अक्षय कुमार भी रवि की तारीफ करते हुए उनकी कॉमेडी के साथ-साथ उनके भावुक पक्ष का जिक्र करते हैं। दोनों की बातचीत से साफ झलकता है कि पर्दे के पीछे भी उनके बीच अच्छी दोस्ती और आपसी समझ है।

कब और कहां देख सकेंगे एपिसोड?

'कॉफी विद करण 9' का अक्षय कुमार और रवि किशन वाला एपिसोड 25 नवंबर 2026, बुधवार को शाम 7 बजे स्ट्रीम होगा। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार के द पीकॉक हब पर देख सकेंगे।

अक्षय कुमार इससे पहले शो के अलग-अलग सीजन में चार बार नजर आ चुके हैं। इस तरह सीजन 9 में उनकी यह पांचवीं उपस्थिति होगी, जबकि रवि किशन पहली बार इस चर्चित चैट शो का हिस्सा बनेंगे। अब दर्शकों को इंतजार है कि प्रोमो में दिखी मस्ती के अलावा एपिसोड में दोनों सितारे कौन-कौन से दिलचस्प किस्से साझा करते हैं।

संबंधित सामग्री

मजदूर पिता के अरमानों को मिली नई उड़ान, बेटे भूषण ने KBC में जीते एक करोड़

मजदूर पिता के अरमानों को मिली नई उड़ान, बेटे भूषण ने KBC में जीते एक करोड़

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले 28 वर्षीय भूषण ठाकरे ने शो में एक करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया है

Nov 21, 2026
आसमान में सजी सुरों की महफिल, सोनू निगम ने 'कल हो ना हो' गाकर यात्रियों का जीता दिल

आसमान में सजी सुरों की महफिल, सोनू निगम ने 'कल हो ना हो' गाकर यात्रियों का जीता दिल

आमतौर पर हवाई सफर में यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने की जल्दी में रहते हैं, लेकिन रायपुर से मुंबई जा रही एक फ्लाइट का नजारा कुछ अलग ही रहा

Nov 21, 2026
पेरिस में 'मिस्टर इंडिया' का जलवा, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ अनिल कपूर की खास मुलाकात

पेरिस में 'मिस्टर इंडिया' का जलवा, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ अनिल कपूर की खास मुलाकात

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पेरिस में हुई मुलाकात चर्चा में है

Nov 20, 2026
रामायण पार्ट-3 पर चर्चा तेज, अंजिक्य देव बोले- 5 भागों में बननी चाहिए फिल्म

रामायण पार्ट-3 पर चर्चा तेज, अंजिक्य देव बोले- 5 भागों में बननी चाहिए फिल्म

रामायण फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है

Nov 20, 2026
शाहरुख खान को ग्लोबल सम्मान, आर्यन खान TIME की टॉप लिस्ट में शामिल

शाहरुख खान को ग्लोबल सम्मान, आर्यन खान TIME की टॉप लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के लिए यह वक्त दोहरी खुशियों लेकर आया है।

Nov 19, 2026