more than 12 upcoming Devotional movies in cinema

Entertainment News: हनुमान अंश के बाद भक्ति फिल्मों की धूम; खाटू श्याम से कृष्ण तक 12 बड़े प्रोजेक्ट

हनुमान अंश की सफलता के बाद हिंदी सिनेमा में भक्ति फिल्मों की नई लहर दिख रही है। खाटू श्याम, साईं बाबा, रामायण और कृष्ण पर कई फिल्में आने वाली हैं।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Entertainment News: हनुमान अंश के बाद भक्ति फिल्मों की धूम; खाटू श्याम से कृष्ण तक 12 बड़े प्रोजेक्ट

Devotional Films in Bollywood

मनोरंजन। हिंदी सिमेमा में इन दिनों भक्ति फिल्मों का दौर तेज होता नजर आ रहा है। हनुमान अंश की सफलता के बाद कई मेकर्स धार्मिक और पौराणिक कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं। आनेव वाले समय समें खाटू श्याम, साईं बाबा, भगवान राम, कृष्ण, हनुमान और परशुराम से जुड़ी करीब 12 फिल्मों पर काम चल रहा है।

हनुमान से रामायण और छठी मैया तक कई  फिल्में लाइन में

हनुमान अंश के दूसरे पार्ट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़ी कहानी पर आधारित है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खुद नीम करोली बाबा के भक्त रहे हैं। इसके चलते मेकर्स दोनों सेलेब्स के फिल्म के कैमियो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। लेकिन अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1

सुपरस्टार रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 नवंबर में रिलीज होने वाली है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम के जन्म से लेकर सीता हरण तक की कहानी दिखाई जाएगी। इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में आने की तैयारी है।


तमन्ना भाटिया की The One

रणबीर कपूर के अलावा तमन्ना भाटिया की द वन भी चर्चा में है। फिल्म छठी मइया की आस्था से जुड़ी है। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी। इस तारीख को अंजलि अरोड़ा की श्री रामायण कथा भी सिनेमाघरों में आएगी। इसमें वह सीता की भूमिका निभा रही हैं। भावना तलवार की वाल्मिकी रामायण पर भी काम चल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।


साईं बाबा, खाटू श्याम और कृष्ण पर भी बड़े प्रोजेक्ट

सं जय मिश्रा की साईं बाबा खी भूमिका में तेरा साईं में नजर आएंगे। फिल्म में अविका गौर, सयाजी शिंदे, मनोज जोशी और रोहन मेहरा भी हैं। यह फिल्म 5 फरवरी 2027 को रिलीज होगी। इसके अलावा हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा नाम की फिल्म बाबा खाटू श्याम की भक्ति पर आधारित होगी। इसकी रिलीज 2027 में बताई जा रही है। 


हनुमान की कहानी पर चिंजीवी हनुमान

द इटरनल नाम की एआई फिल्म भी रिपोर्ट्स में है। इसे फरवरी 2027 में रिलीज किए जाने की  बात कही गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही महावतार परशुराम 3D एनिमेशन के जरिए भगवान परशुराम की कहानी दिखाएगी। फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होने की जानकारी सामने आई है।


श्रीमद् भागवत पार्ट 1

विष्णुरात में भगवान कृष्ण की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं, कृष्णवतारम पार्ट 2 पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा कर जौहर के राधा कृष्ण प्रोजेक्ट की भी चर्चा है। यह राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी पर आधारित बताया जा रहा है। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026