Vaibhav Suryavanshi 12 records list

Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं, जिनकी कल्पना भी मुश्किल है। जानिए उनके 12 रिकॉर्ड जिनकी लिस्ट दी गई है।

By : संजय चतुर्वेदी
Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

Vaibhav Suryavanshi Record in age of 15

क्रिकेट। भारतीय क्रिकेट को एक ऐसा युवा सितारा मिला है, जो विस्फोटक बल्लेबाजी से लगातार सुर्खियाँ बटोर रहा है। 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। जनवरी 2024 में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले वैभव ने उसी साल सीनियर घरेलू क्रिकेट के व्हाइट बॉल फॉर्मेट में भी कदम रखा था। इसके बाद आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनके बल्ले ने धमाल मचाया। उनके ये 12 बड़े रिकॉर्ड है।

1. लिस्ट ए में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। वे 53 गेंदों में 204 रन बनाकर आउट हुए। इसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल थे। भारत ने 250 रन का लक्ष्य 14.2 ओवर में हासिल किया। सबसे तेज अर्धशतक, शतक, 150 और 200 चारों रिकॉर्ड अब उनके नाम हैं।

2. पुरुष टी20 के सबसे युवा कप्तान

15 साल 232 दिन की उम्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ बिहार की कप्तानी की थी। पहले यह रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक (17 साल 311 दिन) के पास था।

3. T20 और IPL में युवा शतकवीर

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 17 गेंदों में फिफ्टी और 35 गेंदों में शतक, जो आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक था. 14 साल 32 दिन की उम्र में वे पुरुष टी20 और आईपीएल, दोनों में से सबसे युवा अर्धशतक और शतकवीर बने।

4. लिस्ट ए के सबसे युवा शतक लगाने वाले

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अरुणाचल के खिलाफ 84 गेंदों में 190 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 36 गेंदों में शतक और 150 रन के लिए 59 गेंदों में बने जो लिस्ट ए का सबसे तेज 150 रन थे। इसके चलते 14 साल 272 दिन की उम्र में वे सबसे युवा शतकवीर बने।

5. टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

वैभव की बैटिंग का सबसे खास अंदाज लंबे-लंबे छक्के लगाने का है। इसी का रिजल्ट है कि वह इतनी छोटी उम्र में ही छक्कों का शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। महज 29 पारियों और 514 गेंदों में उन्होंने यह कमाल कर दिखाया। इस लिस्ट में ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह पारियों के हिसाब से दूसरे नंबर (33 पारियाँ) हैं तो गेंदों के हिसाब से बेल्जियम के साबेर जाखिल दूसरे नंबर पर (699 गेंद पर) हैं।

6. लिस्ट एक का सबसे तेज अर्धशतक

सू्र्यवंशी का एक और बड़ा रिकॉर्ड लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया। उन्होंने 11 गेंदों में 50 रन बनाए। यह रिकॉर्ड जून 2026 में श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज फाइनल में बनाया। उन्होंने महज 29 गेंदों में 94 रन बनाए। इससे 21 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा।

7. टी20 में सबसे तेज 1000 रन

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 103 रन बनाते हुए 473 गेंदों में 1000 रन पूरे किए। मिचेल ओवेन (533 गेंद) का रिकॉर्ड टूटा। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वे सबसे युवा भी हैं।

8. आईपीएल में भी सबसे तेज एक हजार रन

वैभव ने आईपीएल में भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। क्वालीफायर-2 में गुजरात के खिलाफ 47 गेंदों में 96 शानदार पारी खेली। इसी पारी में उन्होंने 1000 रन पूरे किए। यह उपलब्धि 440 गेंदों में पूरे किए। वहीं, ऐसा मुकाम हासिल करने के लिए आंद्रे रसेल ने 545 गेंद खेली थीं।

9. एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल 2026 में वैभव ने 327 गेंदों में 72 छक्के लगाए और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने आईपीएल 2012 में 456 गेंदों में 59 छक्के लगाए थे। वैभव ने उस सीजन में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप भी जीती।

10. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे युवा अर्धशतकवीर

इंग्लैंड दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वह 15 साल 118 दिन की उम्र में वे पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र के अर्धशतकवीर बने।

11. प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में वैभव ने 49 गेंदों में 81 रन  बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। तब उनकी उम्र 15 साल 121 दिन थी। इस सूची में पहले नंबर पर सिएरा लियोन के अलुसिने तुरे हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में कैमरून के खिलाफ 15 साल 74 दिन की उम्र में 20 गेंदों में 33 रन बनाए थे और दो विकेट भी लिए थे।

12.  सबसे कम उम्र के प्लेयर ऑफ द सीरीज

 भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से जीती। वैभव ने तीन मैचों में 151 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। 15 साल 121 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे युवा विजेता बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड शेफाली वर्मा केपास था, जिन्होंने 15 साल 296 दिन की उम्र में यह अवार्ड जीता था। पुरुष क्रिकेट में रहमानुल्लाह गुरबाज 17 साल 300 दिन की  उम्र के साथ रिकॉर्ड धारक थे।

संबंधित सामग्री

Pole On Middle Of Road: सूरजपुर में PWD का कमाल! बिजली के खंभे हटाए बिना बनी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क

Pole On Middle Of Road: सूरजपुर में PWD का कमाल! बिजली के खंभे हटाए बिना बनी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क

सूरजपुर में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पोल हटाए बिना 3.69 करोड़ की लागत सड़क का सीसी निर्माण कर दिया।

Nov 24, 2026
Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर शाम यमुनानगर के कपालमोचन में राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे।

Nov 24, 2026
Vaibhav Double Century: 53 गेंद, 28 छक्के और 204 रन! 16 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा, भारत जीता मैच

Vaibhav Double Century: 53 गेंद, 28 छक्के और 204 रन! 16 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा, भारत जीता मैच

दोहा में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में भारत ए ने यूएई को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। जीत के हीरो रहे 16 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में दोहरा जमाया।

Nov 24, 2026
IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

पीआरए और बर्बरीक ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी हुई है। चार राज्यों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी के बाद विभाग ने रायपुर के विभिन्न बैंकों के 18 लॉकर खुलवाए।

Nov 24, 2026
बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट का सिरा अब मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले तक पहुंच गया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर वारासिवनी तहसील के ग्राम डोरली पहुंची।

Nov 24, 2026