आगा रुहुल्ला मेहदी ने छोड़ी नेशनल कॉन्फ्रेंस

समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

जम्मू-कश्मीर के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने समर्थकों की सभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ने का एलान किया। जानिए इस्तीफे के दौरान उन्होंने क्या कहा।

By : हितेंद्र शर्मा
समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

बडगामः जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है  श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने समर्थकों की भारी मौजूदगी के बीच जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) छोड़ने का एलान कर दिया, उन्होंने कहा कि दोपहर 2:40 बजे तक वह पार्टी का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्होंने खुद को पार्टी से अलग कर लिया है।

सभा में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे रुहुल्ला ने लोगों का आभार जताते हुए कहा, ''मैं आप सबका शुक्रगुजार हूं कि आप यहां आए। यहां कुर्सी संभालनी नहीं, बल्कि कुर्सी से उतरना था।'' उनके एलान के बाद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान 'टाइगर-टाइगर, रुहुल्ला टाइगर' के नारे भी लगाए गए।

अशरफ मट्टू को सौंपा इस्तीफा

रुहुल्ला ने अपना इस्तीफा मोहम्मद अशरफ मट्टू को सौंपा और उनसे कहा कि इसे संबंधित लोगों तक पहुंचाएं । अशरफ मट्टू के बेटे तुफैल मट्टू की वर्ष 2010 में श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में पुलिस फायरिंग के दौरान मौत हो गई थी, इसी घटना के बाद तुफैल का नाम कश्मीर में हुए प्रदर्शनों से जुड़ा रहा।

अनुच्छेद 370 को लेकर बढ़ा था मतभेद

रुहुल्ला के पार्टी छोड़ने की वजह नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व से लंबे समय से चल रहे मतभेद हैं, वह पार्टी पर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते रहे हैं। इनमें अनुच्छेद 370 की बहाली, बंदियों की रिहाई और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं, उन्होंने पहले पार्टी के साथ-साथ लोकसभा सदस्यता छोड़ने का भी एलान किया था। अब उनके अगले राजनीतिक कदम पर सबकी नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026