पाक बॉर्डर पर 8 आतंकी कैंप एक्टिव, ऑपरेशन सिंदूर जारी: आर्मी चीफ का सख्त संदेश

पाक बॉर्डर पर 8 आतंकी कैंप एक्टिव, ऑपरेशन सिंदूर जारी: आर्मी चीफ का सख्त संदेश

आर्मी चीफ बोले- पाकिस्तान बॉर्डर पर 8 आतंकी कैंप एक्टिव, ऑपरेशन सिंदूर जारी है, किसी भी दुस्साहस का जवाब भारत देगा।

By : Swadesh Bhopal
पाक बॉर्डर पर 8 आतंकी कैंप एक्टिव, ऑपरेशन सिंदूर जारी: आर्मी चीफ का सख्त संदेश

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को फिर से साफ कर दिया कि भारत अब किसी भी दुस्साहस को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और अगर पाकिस्तान की ओर से कोई हरकत हुई, तो जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा ।

ऑपरेशन सिंदूर अब भी एक्टिव, सेना पूरी तरह तैयार

जनरल द्विवेदी ने बताया कि पाकिस्तान बॉर्डर और एलओसी के पास 8 आतंकी कैंप अब भी सक्रिय हैं. इन कैंपों में ट्रेनिंग और मूवमेंट की जानकारी लगातार मिल रही है । उनका कहना था कि थलसेना वायुसेना और नौसेना के बीच बेहतर तालमेल का सबसे बड़ा उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है. इसी ऑपरेशन में करीब 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि आतंकी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया गया ।

7 मई से 10 मई तक बदले रणनीतिक समीकरण

आर्मी चीफ के मुताबिक 7 मई को 22 मिनट की शुरुआती कार्रवाई और इसके बाद 10 मई तक 88 घंटे चला समन्वित अभियान । इस पूरे ऑपरेशन में 9 में से 7 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट किया गया. इससे पाकिस्तान की पुरानी परमाणु धमकी वाली रणनीति भी कमजोर पड़ी ।

ड्रोन मूवमेंट पर सेना की पैनी नजर

हाल के दिनों में बॉर्डर के पास ड्रोन दिखने की घटनाओं पर भी आर्मी चीफ ने स्थिति साफ की. उन्होंने बताया कि ये छोटे, लाइट जलाकर उड़ने वाले ड्रोन थे, जो ज्यादा ऊंचाई पर नहीं उड़ते। 10 जनवरी को करीब 6 ड्रोन, 11 और 12 जनवरी को 2 से 3 ड्रोन दिखे इनका मकसद भारतीय सेना की सतर्कता जांचना था. ताकि आतंकियों को घुसपैठ का मौका मिल सके. लेकिन सेना हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए है ।

1963 का पाक-चीन समझौता अवैध: आर्मी चीफ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनरल द्विवेदी ने एक अहम कूटनीतिक मुद्दे पर भी भारत का रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि 1963 में पाकिस्तान और चीन के बीच हुआ समझौता भारत के लिए अवैध है. जिसके तहत पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी चीन को सौंपी थी । साथ ही उन्होंने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को भी अवैध बताया और साफ कहा कि भारत इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा ।

2025 में आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन

आर्मी चीफ के मुताबिक, 2025 में अब तक 31 आतंकवादी मारे गए, जिनमें ज्यादातर पाकिस्तानी थे. इनमें पहलगाम हमले से जुड़े आतंकी भी शामिल थे, जिन्हें ऑपरेशन महादेव के तहत ढेर किया गया ।

संबंधित सामग्री

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है। उन्होंने बदलती दुश्मन रणनीति के हिसाब से खुद को ढालने पर जोर दिया।<br/>

Oct 25, 2026
CM Mohan Massege: विजयादशमी पर सीएम मोहन का संदेश, राम के आदर्शों से जोड़ी देश की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

CM Mohan Massege: विजयादशमी पर सीएम मोहन का संदेश, राम के आदर्शों से जोड़ी देश की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

विजयादशमी से पहले सीएम मोहन यादव ने ब्लॉग लिखकर राम के सत्य, न्याय और साहस के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने सेना, शस्त्र पूजा और सुशासन पर भी बात रखी।

Oct 19, 2026
Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड का नेतृत्व कर चुके हैं।

Sep 02, 2026
Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मंजूरी का इंतजार

Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मंजूरी का इंतजार

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामले में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

Aug 31, 2026
ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सामने, 5 सेना और 1 एयरफोर्स जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सामने, 5 सेना और 1 एयरफोर्स जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 भारतीय जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक किए गए हैं। इनमें 5 सेना और 1 एयरफोर्स के जवान शामिल हैं। इनके नाम वॉर मेमोरियल में दर्ज किए गए हैं।

Jun 26, 2026