एयरफोर्स चीफ बोले- कोई लक्ष्य पहुंच से बाहर नहीं

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है। उन्होंने बदलती दुश्मन रणनीति के हिसाब से खुद को ढालने पर जोर दिया।<br/>

By : स्वदेश डेस्क
एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

 भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा है कि  ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि भारतीय वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है,  उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर 1,200 किलोमीटर चौड़े मोर्चे और 200 किलोमीटर की गहराई तक सटीक हमले किए गए ।

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में वायुसेना प्रमुख ने  कहा कि देश की सुरक्षा में एयर पावर की अहम भूमिका है। साथ ही उन्होंने बदलती परिस्थितियों में दुश्मन की रणनीति के अनुसार तेजी से खुद को ढालने और सैन्य कार्रवाई के कई विकल्प तैयार रखने पर जोर दिया। 

ऑपरेशन सिंदूर से क्या सबक मिला?

एपी सिंह के मुताबिक किसी एक हथियार या प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग क्षमताओं का इस्तेमाल करना जरूरी है । उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। 

उनके अनुसार सटीक खुफिया जानकारी, बेहतर तालमेल, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और एयर डिफेंस जैसी क्षमताओं ने अभियान में अहम भूमिका निभाई।  बदलती सैन्य चुनौतियों के बीच वायुसेना को अपनी क्षमताएं लगातार बढ़ानी होंगी।

पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ था अभियान

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।  इसके जवाब में भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था । 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026