बाजार में दबाव, सेंसेक्स गिरा

शेयर बाजार में आज फिर दबाव, सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी भी 22,600 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में दबाव जारी है, सेंसेक्स 150 अंक गिरा। ऑटो और मीडिया सेक्टर में भारी बिकवाली हुई, वहीं FII/FPI की बिकवाली ने भी बाजार पर असर डाला।

By : नरेंद्र कुमार
शेयर बाजार में आज फिर दबाव, सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी भी 22,600 के नीचे

शेयर बाजार में 1 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 150 अंक नीचे 72,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 30 अंक फिसलकर 22,600 के आसपास पहुंच गया है। बाजार में ऑटो और मीडिया शेयरों में ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है।विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी बाजार पर दबाव बना रही है। पिछले 7 कारोबारी दिनों में FII/FPI ने करीब 19,027 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं, इसी अवधि में घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने करीब 14,980 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

एशियाई बाजारों में तेजी

भारतीय बाजार में कमजोरी के उलट ज्यादातर प्रमुख एशियाई बाजारों में आज तेजी का रुख है। जापान का निक्केई 2.40% ऊपर है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.71% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.37% की बढ़त में कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार

30 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में दबाव रहा। डाउ जोंस 444 अंक गिरकर 50,906 पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 19 अंकों की गिरावट रही। हालांकि, नैस्डैक करीब 64 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

आंकड़ों के मुताबिक, FII/FPI ने पिछले 30 दिनों में करीब 35,008 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की है। सिर्फ पिछले 7 दिनों में ही यह आंकड़ा 19,027 करोड़ रुपए रहा। दूसरी ओर, घरेलू निवेशकों ने बाजार में खरीदारी का सिलसिला बनाए रखा है।अब बाजार की नजर आगे के कारोबार में ऑटो, मीडिया और दूसरे प्रमुख सेक्टरों की चाल पर रहेगी। साथ ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली और ग्लोबल मार्केट के संकेत भी सेंसेक्स-निफ्टी की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

Nov 02, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा। बैंकिंग, FMCG व रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखी।

Oct 30, 2026