सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

By : नरेंद्र कुमार
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market News:भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 3 नवंबर को शानदार तेजी देखने को मिल रही है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछलकर 76,300 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंकों की बढ़त दर्ज की गई है और यह 23,600 के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में बैंकिंग, आईटी और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।

FII-DII की खरीदारी और बिकवाली के आंकड़े (करोड़ रुपये में)

निवेशक सोमवार पिछले 7 दिन पिछले 30 दिन
DII -392 +1,358 +51,786
FII/FPI +3,115 +6,642 -32,563

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से राहत

बाजार में तेजी के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी को भी एक अहम वजह माना जा रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर करीब 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने से देश के आयात बिल और महंगाई के दबाव में राहत की उम्मीद बनती है। इसका असर निवेशकों की धारणा पर भी पड़ता है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

भारतीय बाजार में तेजी के बीच मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों का रुख एक जैसा नहीं रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई गिरावट में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त देखने को मिली।

इंडेक्स स्तर बदलाव प्रतिशत
कोस्पी 5,668 -191 -3.37%
निक्केई 63,082 -208 -0.33%
हैंगसेंग 23,493 +100 +0.44%

अमेरिकी बाजार में भी दिखी मिली-जुली चाल

सोमवार, 2 नवंबर को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। डाउ जोन्स बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक और S&P 500 में गिरावट दर्ज की गई।

इंडेक्स स्तर बदलाव प्रतिशत
डाउ जोन्स 51,984 +214 +0.41%
नैस्डैक 25,164 -273 -1.07%
S&P 500 7,541 -39 -0.51%

पिछले कारोबारी दिन भी बाजार में रही थी तेजी

मंगलवार की तेजी से पहले सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। लगातार खरीदारी और निवेशकों के सकारात्मक रुख से बाजार को मजबूती मिली.फिलहाल निवेशकों की नजर विदेशी निवेशकों की आगे की गतिविधियों, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक बाजारों के संकेतों पर बनी हुई है। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में बदलाव संभव है।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

Nov 02, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा। बैंकिंग, FMCG व रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखी।

Oct 30, 2026
Share Market Update: शेयर बाजार में लौटी तेजी! सेंसेक्स 100 अंक उछला

Share Market Update: शेयर बाजार में लौटी तेजी! सेंसेक्स 100 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी। IT, मीडिया और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी हुई, जबकि निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड के फैसले और वैश्विक संकेतों पर रही।

Oct 29, 2026