बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, MP-बिहार में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं और बारिश की संभावना।

By : नरेंद्र कुमार
बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, MP-बिहार में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब तट के करीब पहुंच गया है और मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के बीच तट पार कर सकता है। सिस्टम के असर से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी है।इस मौसम सिस्टम का असर मध्य भारत तक भी पहुंच रहा है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में आज भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी तरफ राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने के बाद गर्मी बढ़ गई है।

कलिंगपट्टनम के पास से तट पार करेगा सिस्टम

IMD के मुताबिक, डीप डिप्रेशन बुधवार सुबह पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में था। यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 23 सितंबर की रात कलिंगपट्टनम के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार कर सकता है।तटीय ओडिशा में कई जगह बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण ओडिशा तट पर तेज हवाओं का भी अनुमान है। IMD ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

MP के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश का असर बढ़ सकता है। आज छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी है।प्रदेश में अब तक औसत बारिश सामान्य के करीब 91.5% बताई गई है। नए मौसम सिस्टम के असर से आने वाले दिनों में बारिश का आंकड़ा और सुधरने की उम्मीद है।

बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की चेतावनी

बिहार में भी मौसम ने करवट ली है। बुधवार को राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है।वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी सुबह बारिश हुई। लखनऊ और उन्नाव में तेज बारिश के बाद कुछ इलाकों में पानी भर गया।

राजस्थान में फिर बढ़ी गर्मी

बारिश का दौर थमने के बाद राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ा है। जैसलमेर में पारा 41°C तक पहुंच गया, जबकि बीकानेर और बाड़मेर में तापमान 40°C से ऊपर दर्ज हुआ।सितंबर के आखिरी दौर में भी कई शहरों में मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा और उत्तराखंड में भी मौसम बदलेगा

हरियाणा में 26 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इसके चलते 28 से 30 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है।अब निगाहें बंगाल की खाड़ी के इस सिस्टम के तट पार करने के बाद उसकी आगे की दिशा पर हैं। इसके चलते मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

 

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

Nov 03, 2026