भारतीय शेयर बाजार का उछाल

US के 100% टैरिफ और Fed के रेट हाइक का डर बेअसर, खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार

अमेरिका के नए टैरिफ और फेड रेट हाइक के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार ने खुलते ही तेजी दिखाई, सेंसेक्स और निफ्टी में देखने को मिली खरीदारी।

By : नरेंद्र कुमार
US के 100% टैरिफ और Fed के रेट हाइक का डर बेअसर, खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार

अमेरिका से आए दो बड़े झटकों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार सुबह तेज खरीदारी देखने को मिली। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव जरूर था, लेकिन बाजार खुलते ही तस्वीर बदल गई। शुरुआती गिरावट के बाद दोनों इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार करने लगे।

गुरुवार को सेंसेक्स 74,182 के स्तर पर खुला, जबकि बुधवार को यह 74,336.45 पर बंद हुआ था। हालांकि, शुरुआती कमजोरी ज्यादा देर नहीं रही और सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,523 के आसपास पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी मामूली गिरावट के साथ खुलने के बाद 23,300 के पार चला गया।

बड़े शेयरों ने संभाला बाजार

बाजार की तेजी को कई दिग्गज शेयरों से सपोर्ट मिला। लार्जकैप शेयरों में Eternal करीब 2.20%, Bajaj Finance 1.60% और BEL 1.40% की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। इस कैटेगरी के 30 शेयरों में से करीब 20 शेयर हरे निशान में थे।मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। BHEL करीब 3%, Fortis 2%, TI India 1.75%, MFSL 1.60% और GMR Airports करीब 1.40% ऊपर कारोबार कर रहे थे।

US से आए थे दो बड़े झटके

भारतीय बाजार में गिरावट की आशंका के पीछे अमेरिका से जुड़ी दो बड़ी खबरें थीं। पहली, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी। इसके बाद फेडरल फंड्स रेट 3.75% से 4% के दायरे में पहुंच गया।दूसरी बड़ी चिंता रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़ी है। अमेरिकी सीनेट से मंजूर बिल में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान बताया गया है। भारत रूस से कच्चे तेल के बड़े खरीदारों में शामिल है, इसलिए इस फैसले को लेकर बाजार में दबाव की आशंका थी।

बुधवार को भी बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 332.63 अंक चढ़कर 74,336.45 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 99 अंक की बढ़त के साथ 23,217.60 पर बंद हुआ था।अमेरिका से आई खबरों के बाद गुरुवार को बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन शुरुआती कारोबार में भारतीय बाजार ने इसके उलट तेजी दिखाई। हालांकि, पूरे कारोबारी दिन की दिशा शुरुआती कारोबार से तय नहीं होती और ग्लोबल संकेतों के साथ इंडेक्स में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

Nov 02, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा। बैंकिंग, FMCG व रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखी।

Oct 30, 2026