बिजनेस। बुधवार को दलाल स्ट्रीट पर जो रौनक दिखी, उसके बाद आज यानी गुरुवार, 26 नवंबर को भी घरेलू शेयर बाजार से मजबूत शुरुआत की उम्मीद है। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत जरूर हैं, लेकिन GIFT Nifty की बढ़त बाजार को सहारा दे रही है।
बुधवार को विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल में नरमी और बैंकिंग शेयरों की तेजी ने सेंसेक्स और निफ्टी को जोरदार वापसी दिलाई थी।
सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
BSE Sensex बुधवार को 1,502.29 अंक यानी 1.82% की छलांग लगाकर 83,938.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 84,498.21 तक पहुंचा था। NSE Nifty 50 भी 469.60 अंक यानी 1.85% चढ़कर 25,819.25 पर बंद हुआ।
आज सुबह GIFT Nifty करीब 26,101 के स्तर पर था, जो पिछले बंद से 164 अंक के प्रीमियम पर बताया गया है। इससे गैप-अप ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं।
ग्लोबल बाजारों में कैसी रही चाल
अमेरिका में बुधवार को तस्वीर मिली-जुली रही। Dow Jones 0.30% की बढ़त के साथ 50,182.95 पर बंद हुआ, लेकिन Nasdaq 0.60% फिसलकर 23,585.80 पर और S&P 500 0.30% गिरकर 7,182.78 पर आ गया। AI शेयरों में बिकवाली और महंगाई की चिंता ने अमेरिकी बाजारों पर दबाव बनाए रखा।
एशिया में गुरुवार को रिकवरी दिखी। जापान का Nikkei करीब 1.7 से 2% और दक्षिण कोरिया का Kospi करीब 1 से 2% चढ़ा। पिछले सत्र में ताइवान का बाजार 4.80% टूटा था।
इन शेयरों पर रहेगी नजर:
Siemens Energy India का चौथी तिमाही का मुनाफा 81.5% बढ़कर 652.5 करोड़ रुपये रहा।
LG Electronics India में प्रमोटर 2% और Schaeffler India में पैरेंट कंपनी 6% तक हिस्सेदारी बेच सकती है।
Juniper Green Energy की सब्सिडियरी को NTPC के साथ 150 MW का प्रोजेक्ट मिला है।
Lupin को दो दवाओं के लिए USFDA की मंजूरी, KSB को 117 करोड़ रुपये का ऑर्डर और Alembic Pharma को वडोदरा फैसिलिटी के लिए दो EIR रिपोर्ट मिली हैं।