भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

शेयर बाजार खुलते ही कोहराम, Sensex 750 अंक टूटा; Nifty 23,000 के नीचे

सेंसेक्स ने 750 अंक की गिरावट दर्ज की, जबकि निफ्टी 23,000 के नीचे फिसल गया। बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा, विशेषकर बैंकिंग और IT शेयरों पर।

By : नरेंद्र कुमार
शेयर बाजार खुलते ही कोहराम, Sensex 750 अंक टूटा; Nifty 23,000 के नीचे

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। सोमवार सुबह कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स में 750 अंक से ज्यादा की गिरावट दिखी, जबकि निफ्टी 23,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते लार्जकैप से लेकर बैंकिंग और IT शेयरों पर दबाव नजर आया।

शुरुआती कारोबार में निवेशकों के बीच बिकवाली का दबाव इतना रहा कि BSE के लार्जकैप इंडेक्स में शामिल सभी 30 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए।

खुलते ही सेंसेक्स में बड़ी गिरावट

शुक्रवार को 73,895 के स्तर पर बंद हुआ BSE Sensex सोमवार को 73,734 पर खुला। इसके बाद गिरावट बढ़ी और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा टूटकर 73,138 के आसपास पहुंच गया।NSE Nifty की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। शुक्रवार के 23,140 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले निफ्टी 23,065 पर खुला। कुछ ही देर में यह 23,000 के स्तर के नीचे चला गया।सुबह करीब 9:47 बजे तक निफ्टी 271 अंक की गिरावट के साथ 22,869 के आसपास कारोबार कर रहा था।

बैंकिंग और IT शेयरों पर भी दबाव

बाजार की गिरावट सिर्फ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं रही। बैंकिंग स्टॉक्स में भी बिकवाली देखने को मिली और शुरुआती कारोबार में BSE Bankex करीब 1.60% नीचे था। IT इंडेक्स में भी करीब 1.10% की गिरावट दर्ज की गई।लार्जकैप शेयरों में HDFC Bank, Kotak Bank, SBI, HUL, Trent, Bajaj Finance, Reliance और ICICI Bank समेत कई बड़े नाम दबाव में रहे।शुरुआती कारोबार में HDFC Bank करीब 1.90%, Kotak Bank 1.80%, SBI 1.60% और HUL 1.58% की गिरावट में कारोबार करते नजर आए। वहीं Trent में करीब 1.56%, Bajaj Finance में 1.40%, Reliance में 1.35% और ICICI Bank में 1.34% की गिरावट थी।

निवेशकों की नजर अब बाजार की दिशा पर

सोमवार की शुरुआती गिरावट ने बाजार में सतर्कता बढ़ा दी है। खासकर ऐसे समय में जब प्रमुख इंडेक्स अहम सपोर्ट लेवल के आसपास कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार के बाद बाजार किस दिशा में जाता है, अब निवेशकों की नजर इस पर रहेगी।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

Nov 02, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा। बैंकिंग, FMCG व रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखी।

Oct 30, 2026