शेयर बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में फिर तबाही, सेंसेक्स 600 अंक टूटा: निफ्टी 22,600 के नीचे; 8वें हफ्ते भी गिरावट का दबाव

सेंसेक्स 600 अंकों की गिरावट के साथ 72100 पर, निफ्टी 22600 के नीचे। आठवें हफ्ते भी बाजार दबाव में, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी।

By : नरेंद्र कुमार
शेयर बाजार में फिर तबाही, सेंसेक्स 600 अंक टूटा: निफ्टी 22,600 के नीचे; 8वें हफ्ते भी गिरावट का दबाव

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला मंगलवार, 29 सितंबर को भी जारी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटकर करीब 72,100 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी में करीब 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 22,600 के आसपास कारोबार कर रहा है।आज ऑटो, मेटल और मीडिया सेक्टर के शेयरों में ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। बाजार में लगातार कमजोरी के बीच निवेशकों की नजर अब आगे की दिशा पर है।

4 IPO में निवेश का आज आखिरी मौका

आज चार IPO में निवेश करने का आखिरी मौका है। इनमें रनवाल एंटरप्राइजेज, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर, ओरिएंट केबल्स और एसवेक्टर शामिल हैं। चारों IPO 25 सितंबर को खुले थे।रनवाल एंटरप्राइजेज करीब 499.83 करोड़ रुपए, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर 303.90 करोड़ रुपए, ओरिएंट केबल्स 552 करोड़ रुपए और एसवेक्टर 420 करोड़ रुपए जुटाने की योजना के साथ बाजार में आए हैं।

एशियाई बाजारों में भी दबाव

भारतीय बाजार के साथ मंगलवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा। कोस्पी करीब 0.66%, निक्केई 0.87% और हैंगसेंग 0.53% नीचे कारोबार कर रहे थे।इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स 347 अंक, नैस्डैक 248 अंक और S&P 500 करीब 60 अंक नीचे बंद हुआ।

FII की बिकवाली से भी दबाव

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी बाजार पर दबाव बना रही है। पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने करीब 5,353 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं इसी अवधि में घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने करीब 5,189 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

सोमवार को भी बाजार में बड़ी गिरावट

इससे पहले सोमवार, 28 सितंबर को सेंसेक्स 1,124 अंक टूटकर 72,772 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 360 अंकों की गिरावट रही और यह 22,780 पर बंद हुआ था।फिलहाल मंगलवार के कारोबार में भी बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। निवेशकों की नजर सेंसेक्स और निफ्टी के अगले सपोर्ट लेवल और विदेशी बाजारों के संकेतों पर है।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

Nov 02, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा। बैंकिंग, FMCG व रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखी।

Oct 30, 2026