भवानीपुर उपचुनाव : आखिरी दिन दीदी ने झोंकी ताकत, नहीं जीती तो होगा ये....

भवानीपुर उपचुनाव : आखिरी दिन दीदी ने झोंकी ताकत, नहीं जीती तो होगा ये....

By : स्वदेश डेस्क
भवानीपुर उपचुनाव : आखिरी दिन दीदी ने झोंकी ताकत, नहीं जीती तो होगा ये....

कोलकाता। भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। सोमवार सुबह से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस के नेता घर-घर जाकर लोगों से जन संपर्क कर रहे हैं तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के समर्थन में भी भाजपा नेताओं ने लगातार जनसंपर्क जारी रखा है।

प्रदेश भाजपा के समर्थन में प्रचार करने के लिए भाजपा नेताओं ने कमर कसी थी जबकि ममता बनर्जी के समर्थन में उनके अभिषेक बनर्जी समेत उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री और क्षेत्र के अन्य नेता लगे हुए थे। मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया है कि ममता बनर्जी की जीत एक लाख वोटों से होगी।

ममता के चुनाव खास - 

30 सितंबर को यहां उपचुनाव होना है और नियमानुसार 72 घंटे पहले सोमवार शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। ममता बनर्जी के लिए यह चुनाव बेहद खास है क्योंकि इसके पहले अप्रैल मई महीने में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार गई थीं। उन्हें बावजूद इसके उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इस पद पर बने रहने के लिए उन्हें छह महीने के भीतर किसी न किसी विधानसभा सीट से जीत दर्ज करनी होगी। भवानीपुर से शोभन देव चटर्जी ने चुनाव जीता था लेकिन ममता बनर्जी के लिए उन्होंने अपनी विधायकी की छोड़ दी है और उसी सीट पर ममता चुनाव लड़ रही हैं। यदि ममता बनर्जी इस सीट पर चुनाव नहीं जीतती है तो उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। जिसका डर उनके भाषण में भी नजर आ चुका है।  उन्होंने भवानीपुर सीट पर आम लोगों से वोट मांगते हुए कहा था की आप लोगों का हर एक वोट मेरे लिए जरुरी है। अगर आपने वोट नहीं किया तो मुख्यमंत्री बदल जाएगा। 

दीदी को सताया डर - 

ममता बनर्जी का ये भाषण हार के प्रति उनके डर को स्पष्ट कर रहा है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के बाद से तृणमूल कांग्रेस के प्रति लोगों के मन में गुस्सा है। वहीं भाजपा नंदीग्राम में दीदी को हराने के बाद भवानीपुर में भी हराने के लिए पूरा जोर लगा रही है। दोनों पार्टियों की जोर आजमाइश में जनता किसका साथ देती है, ये चुनाव परिणाम के साथ स्पष्ट होगा।  

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026