बिहार में करारी हार के बाद खड़गे के घर बंद-दरवाज़ा बैठक, पार्टी बोली दो हफ्तों में सबूत देंगे

बिहार में करारी हार के बाद खड़गे के घर बंद-दरवाज़ा बैठक, पार्टी बोली दो हफ्तों में सबूत देंगे

बिहार में करारी हार के बाद दिल्ली में Congress की समीक्षा बैठक, पार्टी बोली 2 हफ्तों में गड़बड़ी के सबूत पेश करेंगे.

By : Swadesh Bhopal
बिहार में करारी हार के बाद खड़गे के घर बंद-दरवाज़ा बैठक, पार्टी बोली दो हफ्तों में सबूत देंगे

बिहार चुनाव नतीजे कांग्रेस के लिए सिर्फ हार नहीं थे। यह एक ऐसा झटका था जिसने दिल्ली तक सन्नाटा खींच दिया। शनिवार रात पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में यह बेचैनी साफ दिखाई दी। कमरे में माहौल भारी था सिर्फ यह सवाल कि आखिर बिहार में ऐसा क्या हुआ कि पार्टी छह सीटों पर सिमट गई।

बैठक में उठा सबसे बड़ा सवाल: हार क्यों हुई?

  नेताओं ने सीटों, उम्मीदवारों, गठबंधन और जमीन पर हुई गलतियों की समीक्पषा कीरतें खोलकर देखीं। हर बार एक ही बात उभरकर सामने आई कि नतीजे उम्मीद से ज्यादा खराब रहे। संगठन से लेकर रणनीति तक सबकी समीक्षा हुई। खड़गे ने नेताओं से सीधे पूछा कि जहां कांग्रेस ने 60 सीटों पर उम्मीदवार दिए, वहां सिर्फ छह ही क्यों जीते। पिछले चुनाव में 19 सीटें मिली थीं। वोट शेयर भी गिर गया। 

कांग्रेस का आरोप: चुनाव में गड़बड़ी हुई

बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बाहर आए तो शब्द कम थे पर आरोप बड़े। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव में हुई अनियमितताओं के सबूत इकट्ठा कर रही है और अगले दो हफ्तों में देश के सामने रखेगी। अजय माकन ने भी इसी चिंता को दोहराया। उन्होंने कहा कि कई बूथों से कार्यकर्ताओं ने लगातार शिकायतें भेजीं, और यह सब यूं ही अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह नतीजे सामान्य नहीं थे। गठबंधन के कई दलों ने भी यही माना है कि यह परिणाम अप्रत्याशित हैं और इनकी जांच जरूरी है।

कहां फंसा महागठबंधन

तेजस्वी को चेहरा बनाने में देरी और विवाद

टिकट बंटवारे पर खींचतान

अंतिम समय तक सीटों का स्पष्ट फैसला नहीं

नौ सीटों पर सहयोगी एक-दूसरे के खिलाफ

प्रचार की धार कमजोर

जमीन पर संगठन का कमज़ोर होना 

गठबंधन में खामियां भी कम नहीं थीं

बिहार में महागठबंधन की कहानी शुरू से ही उलझी रही। तेजस्वी को चेहरा घोषित करने में देर हुई, बीच में तकरार की अफवाह फैल गई। कांग्रेस और आरजेडी के बीच खिंचाव की खबरें पहले ही माहौल बिगाड़ चुकी थीं। टिकट बंटवारा आखिरी समय तक अटका रहा। उम्मीदवार मैदान में उतार दिए गए थे, पर यह साफ ही नहीं था कि कौन किस सीट पर लड़ेगा। इससे प्रचार कमजोर हुआ और मतदाता भ्रमित हो गए। गठबंधन की सबसे बड़ी चूक तब दिखी जब नौ सीटों पर सहयोगी दल एक-दूसरे के सामने लड़ गए। कई जगह वोट बंटे, और इन बिखरे हुए वोटों के कारण जीत भाजपा और जेडीयू की झोली में चली गई। कुछ सीटों पर तो यह अंतर बेहद कम था। जैसे बछवाड़ा में कांग्रेस और सीपीआई को मिले वोट जोड़ दिए जाएं तो वे भाजपा से आगे निकल जाते। पर दोनों अलग-अलग लड़े, और नतीजा साफ दिखा।


संबंधित सामग्री

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने 11 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का दावा किया। रैली के चलते 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की बात कही।

Nov 02, 2026
लक्ष्मी पूजन, बही-खाता और बैंकिंग की साख

लक्ष्मी पूजन, बही-खाता और बैंकिंग की साख

लेख में बैंकिंग क्षेत्र के राजनीतिक हस्तक्षेप, एनपीए और घोटालों की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए जवाबदेही, पारदर्शिता और जनता के धन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

Nov 02, 2026
दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में संजय राउत ने रिजिम चेंज की बात कही। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Nov 01, 2026