Amit Shah Hydrabad Rally remark Rahul Gandhi

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

By : संजय चतुर्वेदी
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally In Hyderabad and remark Rahul

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। उनके मुताबिक अगर राहुल उसी में पीएम बन जाते तो सोनिया गांधी के दिल को शांति मिल जाती, क्योंकि असली संसद में वे कभी पीएम नहीं बनेंगे।

एसआईआर के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियान

विपक्ष के एसआईआर (Special Intensive Revision) के विरोध के जवाब में भाजपा देशभर में यह अभियान चला रही है। इसका पहला चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चलेगा।

अमित शाह की स्पीच की बड़ी बातें

घुसपैठियों का मुद्दा

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR रोककर मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए कांग्रेस का वोट बैंक हैं और भाजपा एक-एक को देश और वोटर लिस्ट से बाहर करके रहेगी। शाह ने दावा किया कि 3 करोड़ वोट बांग्लादेशी घुसपैठियों के हैं।

2014 और 2019 में SIR कहां था

राहुल गांधी के इस आरोप पर कि भाजपा एसआईआर से जीती। शाह ने पूछा कि क्या 2014 और 2019 में एसआईआर हुआ था। उन्होंने गिनाया कि भाजपा 2024 में जीती और उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, बंगाल और असम भी जीते। शाह के मुताबिक अब तेलंगाना की बारी है।

ईवीएम पर कांग्रेस से सवाल

शाह ने कहा कि कांग्रेस जीतती है तो जनता को श्रेय मिलता है और हारती है तो ईवीएम को दोष दिया जाता है। उन्होंने पूछा कि अगर ईवीएम खराब है तो रेवंत रेड्डी कैसे सीएम बने और केरल व हिमाचल में कांग्रेस की सरकार कैसे आई।

'अराजकता से सुर्खियों में रहते हैं राहुल'

शाह ने कहा कि राहुल गांधी हाथ में संविधान रखते हैं पर उसका सम्मान नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि ईवीएम, एसआईआर और घुसपैठियों के मुद्दे पर सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है, पर राहुल चर्चा के लिए नहीं आएंगे। उनके शब्दों में राहुल अराजकता से खुद को सुर्खियों में रखते हैं।

मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप का सवाल

शाह ने कहा कि मोदी के सामने राहुल का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के 10 साल के शासन में 12 लाख करोड़ के घोटालों का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मोदी के 12 साल का कार्यकाल में उन पर चार आने के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं है।

भाजपा ने क्यों शुरू किया यह अभियान

भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि एसआईआर का मकसद मतदाता सूची को शुद्ध करना और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना है। राहुल गांधी और विपक्षी दल चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। भाजपा इन आरोपों को भ्रामक बताती है और कहती है कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की साख बिना आधार कमजोर की जा रही है। पार्टी विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप भी लगा रही है।

दिल्ली में रैली के सामने भाजपा का मार्च

इंडिया ब्लॉक ने रविवार को रामलीला मैदान में रैली की थी। इसके विरोध में भाजपा ने उसी दिन दिल्ली समेत देशभर में यह मार्च निकाला। दिल्ली में हरि नगर से तिलक नगर तक करीब एक किमी लंबे मार्च में 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवार और सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने रैली के लिए 1 नवंबर का दिन जानबूझकर चुना, क्योंकि 1984 में इसी तारीख को सिख विरोधी हिंसा हुई थी।

SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी मामला

बता दें कि 12 अक्टूबर 2026 को राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस, सपा, टीएमसी, आरजेडी, वाम दलों और अन्य विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में बाराखंभा रोड से सु्प्रीम कोर्ट तक मार्च किया। उसी दिन 12 पार्टियों के 13 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026