बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी नहीं खरीद सकेंगे: दुकान में हिजाब, नकाब-मास्क पहनकर एंट्री बैन

बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी नहीं खरीद सकेंगे: दुकान में हिजाब, नकाब-मास्क पहनकर एंट्री बैन

बिहार में ज्वेलरी दुकानों में हिजाब, नकाब और हेलमेट पहनकर एंट्री बैन. ज्वेलर्स बोले- सुरक्षा कारण, RJD और BJP आमने-सामने

By : Swadesh Bhopal
बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी नहीं खरीद सकेंगे: दुकान में हिजाब, नकाब-मास्क पहनकर एंट्री बैन

उत्तर प्रदेश के झांसी के बाद अब बिहार में भी ज्वेलरी दुकानों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है ।बिहार ज्वेलर्स एसोसिएशन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तय किया है कि राज्य की किसी भी सोने-चांदी की दुकान में अब हिजाब, नकाब, घूंघट या हेलमेट पहनकर एंट्री नहीं दी जाएगी यह फैसला बुधवार 7 जनवरी से लागू कर दिया गया है । इसके साथ ही दुकानों के बाहर नोटिस भी लगाए जा रहे हैं, जिनमें साफ लिखा है मास्क, बुर्का, नकाब और हेलमेट पहनकर दुकान में आना मना है ।

पुरुषों पर भी नियम लागू, पोस्टर लगाए गए

एसोसिएशन के निर्देश के अनुसार, यह नियम सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है ।हेलमेट या मुरेठा पहनकर आने वाले पुरुषों को भी ज्वेलरी शॉप में प्रवेश नहीं दिया जाएगा पटना समेत कई शहरों में ज्वेलरी दुकानों के गेट पर ऐसे पोस्टर लगाए जा चुके हैं । दुकानदारों का कहना है कि यह कदम पहले से जारी सुरक्षा गाइडलाइंस का ही विस्तार है । ज्वेलर्स का कहना है कि देश के कई हिस्सों में पहले से ही ज्वेलरी दुकानों में चेहरा ढककर आने पर रोक लगाई जाती रही है, यूपी के झांसी में हाल ही में ऐसा ही फैसला लिया गया था, जिसके बाद बिहार में भी सुरक्षा समीक्षा की गई ।

ज्वेलर्स का पक्ष: यह किसी धर्म के खिलाफ नहीं

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि इस फैसले को धार्मिक या सामुदायिक रंग देना गलत है ।ऑल इंडिया गोल्ड एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा सर्राफा कारोबार हमेशा से अपराधियों के निशाने पर रहा है, हाल के महीनों में बिहार के कई जिलों में लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. कई बार अपराधी चेहरे ढककर दुकान में घुसते हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो जाती है उनका कहना है कि दुकानदारों और ग्राहकों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ।

फैसले पर RJD और BJP आमने-सामने

इस फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आरोप लगाया कि सुरक्षा के नाम पर हिजाब और नकाब को निशाना बनाया जा रहा है । यह फैसला एक खास समुदाय के खिलाफ माहौल बनाता है वहीं BJP ने पलटवार करते हुए कहा यह भारत है, कोई इस्लामिक देश नहीं. ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा सबसे पहले है । यहां हिजाब का सवाल कहां से आ गया? 

संबंधित सामग्री

Patna Crime News: आम खिलाने के बहाने सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत

Patna Crime News: आम खिलाने के बहाने सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत

stepmother threw two children: बीते मंगलवार के दिन बच्चों की दूसरी मां दोनों बच्चों को बहला- फुसला कर आम खिलाने के लिए पास का बागीचे में ले गई थी।

Jul 24, 2024