Patna Crime News: आम खिलाने के बहाने सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत

Patna Crime News: आम खिलाने के बहाने सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत

stepmother threw two children: बीते मंगलवार के दिन बच्चों की दूसरी मां दोनों बच्चों को बहला- फुसला कर आम खिलाने के लिए पास का बागीचे में ले गई थी।

By : Anurag Dubey
Patna Crime News: आम खिलाने के बहाने सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत

Patna Crime News: बिहार का राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां एक सौतेली मां ने दो बच्चों को कुए में फेंक दिया, जिससे की एक बच्चे की मौत हो गई है और दूसरे बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद दोनों पति- पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार के दिन बच्चों की दूसरी मां बच्चों को बहला- फुसला कर आम खिलाने के लिए पास का बागीचे में ले गई थी। बागीचे में पहुंचते ही सौतेली मां के तेवर ही बदल गए और दोनों बच्चों को वह बर्बरता से पीटने लगी और इसके बाद दोनों बच्चों को कुएं फेक कर मौत के हवाले कर दिया। मगर इस घटना को अंजाम देते वक्त गांव के लोगों ने देख लिया और पुलिस में इसकी शिकायत कर दी।

सौतेली मां ने क्यों दिया इस घटना को अंजाम

पुलिस ने उक्त पति को इस घटना में संलिप्त कर हिरासत में लिया है उसके नाम की पुष्टी अरूण कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। अरूण कुमार ने दो शादियां की हैं। अरूण कुमार का उसकी पहली पत्नी से कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसके बाद दूसरी पत्नी ने घटना को अंजाम दे दिया, दोनों बच्चे पहली पत्नी रजनी देवी के हैं।

इन सबके बीच अरूण कुमार ठाकुर की दूसरी पत्नी से भी एक बच्ची है जिसका नाम शिवानी कुमारी है। पहली पत्नी पति की प्रताड़ना से परेशान होकर कन्हौली बाजार पर किराया का मकान लेकर बच्चों को शिक्षा-दीक्षा दिला रही थी। पुलिस ने पति- पत्नी दोनों को गिरफ्तार मामले की पूछताछ कर रही है। दूसरी पत्नी का नाम शारदा कुमारी है।

संबंधित सामग्री

बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी नहीं खरीद सकेंगे: दुकान में हिजाब, नकाब-मास्क पहनकर एंट्री बैन

बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी नहीं खरीद सकेंगे: दुकान में हिजाब, नकाब-मास्क पहनकर एंट्री बैन

बिहार में ज्वेलरी दुकानों में हिजाब, नकाब और हेलमेट पहनकर एंट्री बैन. ज्वेलर्स बोले- सुरक्षा कारण, RJD और BJP आमने-सामने

Jan 07, 2026